26 APRFRIDAY2024 2:20:14 AM
Nari

सना खान ने पहले किया गुपचुप निकाह, अब बदला अपना नाम

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 23 Nov, 2020 01:42 PM
सना खान ने पहले किया गुपचुप निकाह, अब बदला अपना नाम

'बिग बॉस 6' फेम सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वह धार्मिक कारणों के चलते फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। वहीं हाल ही में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ अपनी शादी को लेकर सना खान एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

उनकी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वह हिजाब के साथ सफेद रंग के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं निकाह के बाद सना खान ने अपना नाम बदल लिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से मिली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदलकर सैयद सना खान लिखा है। 

PunjabKesari

वहीं सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी के लाल जोड़े में तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इससे पहले भी सना नें ब्राइडल लुक अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को पसंद किया, अल्लाह की खातिर एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दूनिया में एकसाथ रखें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

 

सना ने सूरत में मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया है। निकाह के बाद सना खान की हिजाब के साथ सफेद रंग के जोड़े में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस सना खान को बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस इस खबर से काफी हैरान भी हैं।

PunjabKesari

Related News