नारी डेस्क: क्या हो जब जादू और संगीत एक साथ मिल जाएं? मशहूर सितार वादक ऋषभ शर्मा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जब उन्होंने हैरी पॉटर की मशहूर धुन ‘हेडविग्स थीम’ को सितार पर बजाया, तो वो पल किसी जादुई सफर से कम नहीं था। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और लोग इसे सुनकर कह रहे हैं –
फैंस बोले - "जादू हो गया
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त हैं। कोई कह रहा है कि "ये जादू ही है", तो कोई लिख रहा है "हैरी पॉटर को भी ये जरूर पसंद आता!" एक यूज़र ने तो मज़ाक में लिखा, "अब समझ आया असली जादू क्या होता है!"
ऋषभ का म्यूज़िकल टूर - संगीत से जोड़ रहे दिल
ऋषभ शर्मा इन दिनों भारत के 10 शहरों के टूर पर हैं, जहां वे संगीत के ज़रिए मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
अब तक वे दिल्ली (6 अप्रैल) और मुंबई (13 अप्रैल) में परफॉर्म कर चुके हैं। मुंबई में तो परफॉर्मेंस की मांग इतनी ज़्यादा थी कि उन्होंने शो का एक दूसरा चरण भी जोड़ा।
जब 'कल हो ना हो' और 'हेडविग्स थीम' पर झूम उठे लोग
अपने कॉन्सर्ट में ऋषभ ने न सिर्फ अपनी ओरिजिनल कंपोजिशन, बल्कि 'कल हो ना हो' जैसे सुपरहिट गानों को भी सितार पर बजाया। लेकिन सबसे ज़्यादा वाहवाही उन्हें मिली जब उन्होंने जॉन विलियम्स द्वारा कंपोज़ की गई हैरी पॉटर की थीम को अपनी अनोखी अंदाज़ में पेश किया।
"संगीत का जादूगर है ये इंसान"
इंटरनेट यूज़र्स ने लिखा – "ये इंसान दिल जीतना जानता है!" "बचपन की यादें ताज़ा हो गईं!" "ऋषभ इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं।"
कहां-कहां और होंगे कॉन्सर्ट?
ऋषभ अब आगे इन शहरों में परफॉर्म करेंगे -पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, हैदराबाद, इंदौर, बेंगलुरु और कोलकाता।
बचपन से सितार, आज ग्लोबल स्टार
बहुत कम लोग जानते हैं कि ऋषभ शर्मा ने बचपन में ही सितार सीखना शुरू कर दिया था। वे महान पंडित रविशंकर के सबसे छोटे और अंतिम शिष्य हैं।
आज वे शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। उनका मकसद है – भारतीय रागों को दुनियाभर के युवाओं तक पहुंचाना।
कौन हैं ऋषभ रिखीराम शर्मा?
जो नही जानते उनको बता दे कि ऋषभ रिखीराम शर्मा एक युवा सितार वादक हैं, जो महान संगीतकार पंडित रविशंकर के सबसे छोटे और आखिरी शिष्य रहे हैं। उन्होंने सिर्फ़ 10 साल की उम्र में सितार सीखना शुरू किया और 13 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया। ऋषभ अब “सितार फॉर मेंटल हेल्थ” नाम से भारत के अलग-अलग शहरों में टूर कर रहे हैं, जहाँ वो अपने संगीत से लोगों को शांति और सुकून देने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हैरी पॉटर थीम को भी अपने अंदाज़ में सितार पर बजाया, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। ऋषभ का सपना है कि वो शास्त्रीय संगीत को आज की नई पीढ़ी से जोड़ें और इसे फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय बनाएं।