24 APRWEDNESDAY2024 4:58:03 PM
Nari

शर्मनाकः पहले बाथरूम में किया 8वीं छात्रा के साथ बलात्कार, फिर दी जान से मारने की धमकी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 Feb, 2021 12:39 PM
शर्मनाकः पहले बाथरूम में किया 8वीं छात्रा के साथ बलात्कार, फिर दी जान से मारने की धमकी

देश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। हाथरस केस के बाद तो देशभर में महिलाओं के साथ होने वाली अमानवीय घटनाएं बढ़ती जा रही है। यहां तक कि बच्चियां स्कूल, घर में भी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपका भी दिल सहम जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गांव गोबिंदगढ़ में रहने वाले एक युवक ने 8वीं छात्रा के साथ बलात्कार किया और फिर नाबालिग को धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार डालेगा। जब पीड़िता की मां बेटी को ढूंढते हुए वहां पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। घटना कि खबर मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसपर बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

घर के आंगन में ही रहता था आरोपी

पीड़िता की मां ने बताया कि उसका वह और उनका पति एक गैस ऐजेंसी में काम करते हैं और उनके 4 बच्चे हैं। इसमें से 14 साल की बेटी 8वीं की पढ़ाई कर रही है। आरोपी बलवीर सिंह उनके घर के आंगन में रहता है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वो अकेला ही रहता है।

रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

उनका कहना है कि जब उनकी 14 साल की बेटी बाथरूम गई तब आरोपी ने उसे डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। जब नाबालिक ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने हाथ से बच्ची का मुंह बंद कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और पीड़िता के मेडीकल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

PunjabKesari

आखिर कब तक बेटियों की अस्मत तार-तार होती रहेगी। ऐसे मामलों को देखकर तो यही लगता है कि अब महिलाएं, बच्चियां अपने ही घर में भी सुरक्षित नहीं है। आखिर क्यों सख्त कानून होने के बावजूद भी अपराध आए दिन बढ़ रहे हैं? अब वक्त है कि देश का कानून इतना सख्त कर दिया जाए कि कोई देखना तो दूर बल्कि बेटियों के बारे में गलत सोचे भी ना।

Related News