05 MAYSUNDAY2024 10:45:59 AM
Nari

स्विमिंग पूल पर बने मंडप में सात फेरे लेंगे परिणीति-राघव, शुरु हुई कपल की Royal Wedding

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Sep, 2023 04:49 PM
स्विमिंग पूल पर बने मंडप में सात फेरे लेंगे परिणीति-राघव, शुरु हुई कपल की Royal Wedding

फैंस का इंतजार बस खत्म होने वाला है आप नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस मिस से अब मिसेज बनने वाली हैं। दोनों उदयपुर में शाही अंदाज से शादी कर रहे हैं। कपल की शादी में हर चीज एकदम खास है ड्रीम वेडिंग के लिए उदयपुर का लीला पैलेस खासतौर पर सज चुका है और शादी की तैयारियां भी वहां जोरो शोरों से चल रही हैं। हर तरफ जश्न का माहौल है। फैंस दोनों के वेडिंग लुक का इंतजार कर रहे हैं। 

बोट पर निकले दूल्हे राजा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें राघव बोट पर सवार होकर अपनी दुल्हन परिणीति को लेने चले गए हैं। बारात बहुत ही अलग अंदाज में निकली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बाराती भी बोट पर सवार हुए दिख रहे हैं। कुछ समय में दोनों के फेरों की रस्में भी शुरु होने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

स्विमिंग पूल पर बना शादी का मंडप 

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी के लिए लीला पैलेस के स्विमिंग पूल पर मंडप सजाया गया है। कुछ ही देर में राघव बारात लेकर लीला पैलेस में पहुंच जाएंगे और पानी से भरे पूल के बीच दोनों के सात फेरे होंगे।

PunjabKesari

बोट से वेन्यू में जा रहे हैं सेलेब्स 

वेडिंग वेन्यू तक जाने के लिए सेलेब्स पैदल चलकर नहीं बल्कि बोट में जा रहे हैं। राघव की सेहराबंदी भी शुरु होने वाली है और इसके साथ ही परिणीति की चूड़ा सेरेमनी भी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी को खास बनाने के लिए हर चीज खास तैयार की गई है। दिल्ली और कोलकाता से आए स्पेशल फूलों के साथ होटल के गेट सजाए गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आदित्य ठाकरे भी होंगे शादी में शामिल 

राजनीति की कई नामी हस्तियां भी शादी में शामिल होने वाली हैं। जहां बीते दिन सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का भव्य स्वागत हुआ। वहीं अब कपल की शादी में आदित्य ठाकरे भी शामिल होने वाले हैं। आदित्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां वह एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुए हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News