04 MAYSATURDAY2024 5:26:01 PM
Nari

ऐश्वर्या की वजह से प्रियंका को लगा था इतना बड़ा झटका, देसी गर्ल की पूरी तैयारियों पर फिर गया था पानी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Feb, 2021 05:26 PM
ऐश्वर्या की वजह से प्रियंका को लगा था इतना बड़ा झटका, देसी गर्ल की पूरी तैयारियों पर फिर गया था पानी

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल में ही फिल्म क्रिटिक्स सुभाष के झा ने देसी गर्ल के करियर के शुरुआती दिनों को लेकर एक खुलासा किया। यह बात उस वक्त की है जब ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म उमराव जान की थी। सुभाष के झा के मुताबिक इस फिल्म के लिए लीड रोल में प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था और देसी गर्ल उस वक्त इंडस्ट्री में नई थी और उनके लिए यह एक बड़ा ब्रेक साबित होने वाला था। प्रियंका ने इस फिल्म के लिए तैयारी भी शुरु की। एक्ट्रेस ने कथक क्लास लेनी शुरू की।

फिल्म के लिए प्रियंका ने की थी काफी मेहनत

प्रियंका जहां तैयारियों में जुटी हुई थी तभी उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। रातोंरात प्रियंका की जगह ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म में ले लिया गया। कहा जाता है कि उस वक्त  ऐश्वर्या राय प्रियंका से ज्यादा फेमस थी इसके लिए उन्हें फिल्म में रोल मिल गया। इस बात से प्रियंका काफी दुखी हुई थी। एक वेबसाइड के मुताबिक, जब उमराव जान में प्रियंका के रिप्लेस होने की खबर उनके पिता अशोक चोपड़ा को लगी तो उन्होंने सुभाष जी को फोन किया और पूछा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्हें भी इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।

अपने दम पर बनाई पहचान 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर है वहां तक वह अपनी काबिलियत के दम पर पहुंची है। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और फिर उनका करियर शुरु हुआ। आज प्रियंका का हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम है। प्रियंका ने तमिल फिल्म से एक्टिंग शुरु की और फिल्म द हीरो से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। भले ही उनकी पहली फिल्म कुछ कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन वह मेकर्स की नजरों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई।

काफी रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी थी हार

प्रियंका का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था फिर भी उन्होंने अपना अलग नाम बनाया। करियर में प्रियंका ने बहुत कुछ सहा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गई। प्रियंका चोपड़ा ने 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'एतराज','ब्लैकमेल', 'बरसात', 'डॉन', 'फैशन', 'कमीने', 'सात खून माफ', 'गुंडे, 'बाजीराव मस्तानी', 'द स्काई इज पिंक' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों की लवमैरिज है और यह कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। प्रियंका विदेश में ही ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताती है।

Related News