02 MAYSATURDAY2026 10:37:54 PM
Nari

'अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे...', प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शेयर की परिणीति की Unseen तस्वीर

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Oct, 2023 11:31 AM
'अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे...', प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शेयर की परिणीति की Unseen तस्वीर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 अक्टूबर को पूरे धूमधाम के साथ आप नेता राघव चड्ढा संग शादी रचा ली है। हालांकि दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी और शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं है। लेकिन शादी खत्म हो जाने के बाद खुद परिणीति ने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया।हालांकि अब शादी से कई और तस्वीरें भी धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हाल ही में परिणीति की एक तस्वीर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शेयर की है जिसमें वह हाथों में चूड़ा पहने दिख रही हैं। 

प्रियंका की मां ने शेयर की परिणीति की तस्वीर 

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई परिणीति की तस्वीर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर है जिसमें परिणीति ने अपने कपड़े के साथ ढका हुआ है। प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने लिखा कि - 'अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन।'

 

येलो कलर के सूट में दिखी परिणीति 

इस तस्वीर में एक्ट्रेस परिणीति येलो कलर के सूट में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। मैचिंग दुपट्टा एक्ट्रेस ने सिर पर लिया हुआ है। हल्की सी स्माइल, लाइट मेकअप, खुले बालों में उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए हैं। वहीं सोफे पर बैठी प्रियंका की मां अपनी भतीजी को देखती हुई नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

शादी में नहीं शामिल हुई प्रियंका 

देसी गर्ल प्रियंका और उनके पति निक जोनस दोनों ही बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। इसा बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की मां ने कहा था कि वह काम के चलते शादी में नहीं आ पाई। हालांकि उन्होंने परिणीति की सगाई अटेंड की थी। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति की रिसेप्शन में एक्ट्रेस शामिल हो सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


 

Related News