20 APRSATURDAY2024 2:24:14 AM
Nari

कोरोना से कमजोर बच्चों को बचाने के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा, उठाया ये कदम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 May, 2020 10:14 AM
कोरोना से कमजोर बच्चों को बचाने के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा, उठाया ये कदम

कोरोनावायरस का कोहराम जारी है अभी तक इसने पूरी दुनिया में 2 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है वहीं ये वायरस भारत में भी उतनी ही तबाही मचा रहा है ऐसे में इस कठिन समय में कई सितारें आगे आ रहे है और मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे है। सितारें अलग - अलग तरीकों से आर्थिक मदद कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा एक बार फिर मदद के लिए आगे आई है।

प्रिंयका चोपड़ा ने इस बार कमजोर बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और यूनिसेफ से हाथ मिलाया है और अन्य लोगों से भी इस दिशा में मदद की अपील की है।

इस मदद की जानकारी प्रिंयका ने खुद ट्वीट कर दी उन्होंने लिखा, ' दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 का प्रभाव हो रहा है, यह देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब खाने की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित करना होगा और यह हम पर है।' इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया है और लोगों से डोनेशन की अपील की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है,' यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें। 

आपको बता दें प्रियंका इससे पहले भी बहुत बार मदद के लिए आगे आ चुकी है और लोग उनके इस कदम की भी बेहद सहारना कर रहे हैं।

Related News