28 APRSUNDAY2024 1:05:53 PM
Nari

'अब ये इंडियन नहीं लगती'... भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा के लुक्स को देखकर फैन्स हुए नाराज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Nov, 2022 03:47 PM
'अब ये इंडियन नहीं लगती'... भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा के लुक्स को देखकर फैन्स हुए नाराज

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा 3 साल के लंबे समय के बाद अपने देश वापस लौटी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश और एक्साइटिड नजर आई हैं। प्रियंका के बदले हुए लुक को देखकर उनके फैन्स तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैन्स तो उनको हाॅलीवुड दीवा भी कह रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 2015 में हॉलीवुड में कदम रखा और 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई। तभी से वे भारत और यूएसए के बीच यात्रा किया करती हैं। सोशल मीडिया और हर जगह इस वक्त पीसी की ही बातें हो रही हैं। इंडिया आकर वे काफी एक्साइटिड दिख रही हैं। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा हेयरकेयर ब्रैंड से जुड़े एक इवेंट में पहुंची तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। प्रियंका का लुक भी काफी स्टाइलिश लग रहा था। 

PunjabKesari Priyanka Chopra, Priyanka Chopra India Visit, Priayanka Chopra Daughter, PC India Visit, Priyanka Chopra Has Returned India After A Long Gap Of 3 years

सोशल मीडिया पर इस वक्त हर जगह प्रियंका की ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनको चाहने वाले इस वक्त उनके बालों से लेकर पी.सी के नाखूनों तक की ही तारीफे करने से रोक नहीं पा रहे हैं। जहां कुछ लोगों को प्रियंका का ये स्वैग पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोगों को लग रहा है कि प्रियंका अब विदेशी लुक में ढल गई हैं। कई लोग तो उनकी बेटी को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं।

PunjabKesari Priyanka Chopra, Priyanka Chopra India Visit, Priayanka Chopra Daughter, PC India Visit, Priyanka Chopra Has Returned India After A Long Gap Of 3 years

वायरल हो रही प्रियंका की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद इंडिया लौटी हैं जिसके कारण उनके फैन्स बहुत खुश हैं। सुसराल से अपने घर आने की खुशी प्रियंका के चेहरे पर साफ-साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर नजर आ रही प्रियंका की तस्वीरों में उनके चेहरे पर वो खुशी साफ देखी जा सकती है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इंडिया आने के बाद प्रियंका अपने हेयरकेयर ब्रैंड से जुड़े एक इवेंट में भी नजर आईं हैं। उस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुकी हैं।

PunjabKesari Priyanka Chopra, Priyanka Chopra India Visit, Priayanka Chopra Daughter, PC India Visit, Priyanka Chopra Has Returned India After A Long Gap Of 3 years

फैंस ने प्रियंका को कहा हॉलीवुड दीवा

इवेंट की तस्वीरों में प्रियंका ने फ्रंट कट वाइट क्रॉप टॉप और ट्राउजर्स पहना हुआ था। उनके लंबे नाखून और बालों ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। पैपराजी विरल भयानी ने भी अपने इंस्टा पर एक्ट्रेस की एक वीडियो पोस्ट की है, जिस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये नाखून डरावने हैं, दूसरे यूजर ने लिखा है अब ये इंडियन नहीं लगती। एक अन्य ने कमेंट में लिखा, अब मुझे ये हॉलीवुड दीवा लगती हैं। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के वीडियो पर फनी कमेंट्स भी किए हैं। 

PunjabKesari Priyanka Chopra, Priyanka Chopra India Visit, Priayanka Chopra Daughter, PC India Visit, Priyanka Chopra Has Returned India After A Long Gap Of 3 years

बेटी पर किए कमेंट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका जबसे इंडिया लौटी हैं, तबसे उनकी बेटी कहीं नजर नहीं आई हैं, ऐसे में कुछ लोग उनकी बेटी को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।

PunjabKesari Priyanka Chopra, Priyanka Chopra India Visit, Priayanka Chopra Daughter, PC India Visit, Priyanka Chopra Has Returned India After A Long Gap Of 3 years

साल 2018 में की थी शादी

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने हाॅलिवुड सिंगर निक जोनस के साथ दिसंबर, 2018 में जोधपूर के उम्मेद भवन पैलेस में राॅयल वेडिंग की थी। उन्होंने इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में दिवाली के मौके पर भी उन्होंने अपनी बच्ची के साथ उसकी पहली दिवाली सेलीब्रेट की।

PunjabKesari Priyanka Chopra, Priyanka Chopra India Visit, Priayanka Chopra Daughter, PC India Visit, Priyanka Chopra Has Returned India After A Long Gap Of 3 years

Related News