03 MAYFRIDAY2024 9:12:21 AM
Life Style

निकितन- कृतिका के घर आने वाली है Good News, शादी के 7 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Nov, 2021 04:48 PM
निकितन- कृतिका के घर आने वाली है Good News, शादी के 7 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

टीवी शाे  ’झांसी की रानी’ से घर- घर में फेमस होने वाली कृतिका सेंगर जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली है। सालों के लंबे इंतजार के बाद वह और  निकितिन धीर  माता- पिता बनने जा रहे हैं।  कृतिका ने खुद एक प्यारी सी तस्वीर के साथ यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, इस  ​गुड न्यूज के बाद उनके परिवार वालों के साथ- साथ फैंस भी काफी खुश हैं। 

PunjabKesari

कृतिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट करते हुए लिखा- साल 2022 में धीर जूनियर आने वाला है। फोटो में कृतिका स्काई ब्लू सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं और निकितन गोल्डन कुर्ता पायजामा में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कृतिका सेंगर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में वह अपने  ससुर पंकज धीर और सास के साथ खड़ी दिखाई दी। 

PunjabKesari

 सेंगर ने एक चैनल को बताया कि-  गुड न्यूज के बाद उनकी फैमिली में जश्न का माहौल है। उनके मायकेवालों के साथ-साथ ससुरालवाले भी खास ख्याल रख रहे हैं। पति निकितन धीर की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने बताया कि जब मेरे मम्मी-पापा ने यह न्यूज सुनी थी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। 

PunjabKesari
कृतिका सेंगर ने कई टीवी शोज में काम किया लेकिन उन्हें असली पहचान मिली जीटीवी पर आने वाले शो ‘झांसी की रानी’ से। इस शो में उनकी दमदार अदायगी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। हाल ही में वह टीवी के फेमस शो ‘छोटी सरदारनी’ में भी कृतिका नजर आईं थी। वहीं  निकितिन धीर ने  चेन्नई एक्सप्रेस )  फिल्म में थंगाबली की भूमिका निभाई थी। दोनों 2014 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 

PunjabKesari


 

Related News