28 APRSUNDAY2024 1:58:45 PM
Nari

Vastu Tips: पैसों से जुड़ी हर समस्या का इलाज हैं ये 5 पौधे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Feb, 2024 01:54 PM
Vastu Tips: पैसों से जुड़ी हर समस्या का इलाज हैं ये 5 पौधे

पेड़-पौधों को बहुत ही पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार पेड़-पौधों को ही समर्पित होते हैं। जिन घरों में पेड़-पौधे होते हैं वहां पर प्राकृतिक सुंदरता, साफ हवा के साथ सकारात्मक ऊर्जा होती है। कहते हैं पेड़-पौधे से मन शांत और प्रसन्न रहता है और सेहत भी काफी अच्छी होती है। वहीं वास्तु और फेंगुशई के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाने पर आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ जाता है। इसकी पूजा होती है।  वहीं इसके कई सारे औषधीय गुण भी होते हैं, जिसे बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधा में मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है। भगवान विष्णु, भगवान कृष्ण और हनुमान जी को भोग में तुलसी के पत्ते चढ़ाए हैं। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे को उत्तर, ईशान और पूर्व दिशा में लगाने पर मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। हर दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने पर घर में धन-दौलत की कमी कभी नहीं आती है।

PunjabKesari

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो घर पर मनी-प्लांट का पौधा लगाने में कभी आर्थिक संकट नहीं आता है। ज्योतिष शास्त्र के नियमों के हिसाब से मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का पौधा माना जाता है। घर पर मनी प्लांट का पौधा आग्नेय दिशा में लगाना शुभ होता है। 

PunjabKesari

बांस का पौधा

फेंगशुई में बांस के पौधे को बहुत ही शुभ, सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है। फेंगशुई के नियमों के अनुसार बांस के पौधे को लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। इसे घर या ऑफिस के ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति होती है।

PunjabKesari

लिली का पौधा

लिली का पौधा को हिंदू धर्म में पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। घर पर आर्थिक उन्नति के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

PunjabKesari

क्रासुला का पौधा

फेंगशुई के अनुसार क्रासुला का पौधा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे घर में प्रवेशद्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। ये पौधा पैसा और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Related News