19 APRFRIDAY2024 1:53:05 AM
Nari

गिनती गिनकर लगाएं ये पौधे, परेशानियों से जल्द मिलेगा छुटकारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Mar, 2021 10:33 AM
गिनती गिनकर लगाएं ये पौधे, परेशानियों से जल्द मिलेगा छुटकारा

घर व बाग में लगे पौधे सुंदर लगने के साथ पॉजीटिविटी फैलाते हैं। इससे हमें ऑक्सीजन मिलने के साथ खुशी का अहसास होता है। बात ज्योतिष व वास्तु शास्त्र की करें तो कई पौधे भाग्य चमकाने का भी काम करते हैं। जी हां, कुछ पौधों को विशेष गिनती में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-शांति व खुशहाली का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं उन चमत्कारी पौधों के बारे में...

तुलसी का 1 पौधा

घर की उत्तर दिशा में तुलसी का एक पौधा लगाएं। इससे घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी पॉजीटिव में बदल जाएगी। साथ ही इसमें देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी। 

PunjabKesari

हरस‍िंगार के 2 पौधे 

कुंडली में मंगल ग्रह खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मंगलदोष से बचने व हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हरसिंगार का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए हरसिंगार के 2 पौधे हनुमान मंदिर या किसी सामाजिक स्थल पर लगा दें। माना जाता है कि इससे स्वर्ण यानी सोना दान करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। जीवन की समस्याओं का अंत होकर खुशहाली आती है। 

PunjabKesari

पलाश के 5 पौधे 

जीवन में परेशानियों से जूझ रहे लोगों को पलाश के 5 पौधे लगाने चाहिए। इससे समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ 10 गऊ दान करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। मगर पलाश के पौधों को घर या इसके आसपास न लगाएं। इसे सड़क के किनारे या किसी खेत के पास ही लगाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

वट वृक्ष के 5 पौधे 

सड़के के किनारे या चौराहे पर वट वृक्ष के 5 पौधे लगाएं। साथ ही इनकी नियमित रूप से देखभाल करें। इससे शुभफल की प्राप्ति होने के साथ जीवन की समस्याएं दूर होगी। साथ आगे वाली कई पीढ़ियों को भी लाभ मिलता है। 

 

Related News