26 APRFRIDAY2024 7:31:06 AM
Nari

टीवी एक्टर करण मेहरा के बाद पर्ल व पुरी हुए गिरफ्तार, लगा रेप और छेड़छाड़ का आरोप

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Jun, 2021 10:43 AM
टीवी एक्टर करण मेहरा के बाद पर्ल व पुरी हुए गिरफ्तार, लगा रेप और छेड़छाड़ का आरोप

टीवी इंडस्ट्री में पिछले दिनों से काफी बुरी खबरों सुनने को मिल रही है। पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा पर गिरफ्तार हुए और अब टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी। करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा ने मारपीट का आरोप लगाया था और पर्ल व पुरी को रेप मामले में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक, नागिन-3 में काम कर चुके पर्ल पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पर्ल समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज किया है। 

कार में किया गया रेप

एक नामी वेबसाइट के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में पीड़‍िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। महिला और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर व अन्य लोगों को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं और उनसे पूछताछ चल रही है हालांकि, इसके अलावा अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते है कि आखिर कौन है एक्टर पर्ल वी पुरी

नागिन 3 और बेपनाह प्यार जैसे फेमस सीरियल में काम कर चुके एक्टर पर्ल व पुरी का जन्म मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में हुआ था। पर्ल वी पुरी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था लेकिन उनके पिता कभी ये नहीं चाहते थे कि उनका बेटे एक्टर बने। वो चाहते थे कि पर्ल फैमिली बिजनेस ज्वाइंन करें लेकिन उन्हें अपनी मां का पूरा साथ मिला। एक्टर के पिता उनसे इस कदर नाराज थे कि उन्होंने कम से कम दो साल तक उनसे बात नहीं की थी। पर्ल ने एमबीए की डिग्री आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज से हासिल की। बाद में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल एक्टर प्रीपेयर्स से एक्टिंग सीखी।

उन्होंने 2013 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ की थी हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला। एकता कपूर के नागिन 3  उन्हें पहचान मिली।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो पर्ल कुछ समय पहले एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों में अनबन होने लगी। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया लेकिन अब भी अच्छे दोस्त है।

PunjabKesari

मेरा यहां पर कोई गॉडफादर नहीं था।

एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर पर्ल ने कहा था कि,'' मैंने पापा की बात को दरकिनार कर गर्लफ्रेंड की बात को माना। वो चाहती थी कि मैं एक्टर हूं क्योंकि वो खुद शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थी। सिर्फ उनके लिए मैंने अपना घरबार छोड़ा और मुंबई आ गया। मेरा यहां पर कोई गॉडफादर नहीं था। मैंने अपने दम पर मेहनत की नाम कमाया और एक पहचान बनाई। जब मैं एक्टर बन गया तो अब वो कहने लगी की एक्टिंग(Acting) छोड़ कर वापस आ जाओ। जाहिर है ये काफी अजीब फरमान था। बीच मझधार में मैं कुछ फैसला लेता इससे पहले ही उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। पर्ल ने बताया मुझे इस चीज का कोई अफसोस नहीं है। मेरी गर्लफ्रेंड अब शादीशुदा है और खुशहाल जिंदगी जी रही है। हमारी आपस में किसी भी तरह की कोई बात नहीं होती है।''

फिलहाल पर्ल इस मामले में क्या कहते है यह तो उनके रिहा होने के बाद ही पता चलेगा।

Related News