27 APRSATURDAY2024 2:29:25 PM
Nari

Year Ender 2022: इस साल हसीनायों की पहली  पसंद बनी पैंट सूट, बताइए किसका लुक रहा बेस्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Dec, 2022 04:05 PM
Year Ender 2022: इस साल हसीनायों की पहली  पसंद बनी पैंट सूट, बताइए किसका लुक रहा बेस्ट

यह तो हम सभी जानते हैं कि समय के साथ फैशन भी बदलता रहता है। हर बार की तरह इस साल भी  बहुत सारे नए ट्रेंड्स देखने को मिले, जिसे पॉपुलर बनाने का काम काफी हद तक सेलेब्स ने किया। इस साल पैंट सूट हसीनाओं की पहली पसंद रही। ऑफिस ही नहीं बल्कि किसी पार्टी के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है, तभी तो बॉलीवुड हसीनाएं एक के बाद एक पैंट सूट लुक में नजर आई। पैंट सूट  एयरपोर्ट लुक्स, कैजुअल स्ट्रीट स्टाइल और यहां तक कि ग्लैमरस फोटोशूट में भी दिखाई दिया। चलिए देखते हैं मलाइका, करीना, कैटरीना जैसी हस्तियों ने इस साल कोट पैंट को किस तरह सपोर्ट किया। 

PunjabKesari

एमराल्ड ग्रीन कलर

हर बार क्लासी दिखने वाली मलाइका अरोड़ा की इस साल पहली पसंद पैंट सूट ही रहा। उनके  एमराल्ड ग्रीन कलर के सैटिन सिल्क पैंट सूट को भला कौन भूल सकता है। सिंपल, प्लेन पैंटसूट के साथ मलाइका ने स्टेटमेंट नेकलेस से अपने लुक को ग्लैमरस बना दिया था।

PunjabKesari
पिंक पैंट -सूट

उर्फी जावेद का यह ब्रालेस कोट पेंट भी खूब पसंद किया गया था। पिंक पैंट -सूट के साथ उन्होंने  न्यूड ग्लॉसी बेस मेकअप चूज किया था। अकसर विवादों में रहने वाली  उर्फी के इस लुक ने खूब वाहवाही लूटी थी। 
   PunjabKesari

फॉर्मल येलो सूट

प्रेग्नेंसी में  कंफर्टेबल और खूबसूरत कैसे दिखना है वह हमें आलिया भट्ट ने बताया। ब्लैक कलर के टॉप के साथ येलो कलर का फॉर्मल सूट कैरी कर वह काफी स्टाइलिश लग रही थी। आलिया ने  बैलून स्टाइल ड्रेस से अपने बेबी बंप को हाइड करने की कोशिश की थी। 

PunjabKesari
पावरसूट 

नियॉन कलर के इस पैंटसूट के साथ मलाइका ने कैट आई लुक से ग्लैमर ऐड किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप के साथ हाई पोनीटेल कर रखी है, जो उनके लुक को शानदार बना रही थी। इस पावरसूट में मलाइका बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

PunjabKesari
प्रिंटेड ब्लैजर सेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे नहीं रही। ब्लैक पर पिंक फ्लॉवर प्रिंटेड ब्लैजर सेट में वह काफी  क्लासी नजर आई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका ये आउटफिट इस साल खूब चर्चा में रहा। 

PunjabKesari
ब्रालेट सूट

स्टाइल डीवा करीना कपूर ब्लैक ब्रालेट सूट में काफी  गॉर्जियस लगी। फोटोशूट के लिए करीना ने ऑलआवर ब्लैक सूट को चुना था।  इस आउटफिट में वह काफी स्टाइलिश और हॉट नजर आई। 

PunjabKesari

बॉसी  सूट 

हर साल की तरह इस साल भी दीपिका पादुकोण स्टाइल क्वीन बनी रही। उन्होंने फैशन के मामले में किसी को निराश नहीं किया। पिंक बॉसी लुक में वह बेहद हॉट लगी।  शाइनी सिल्क फैब्रिक से तैयार पैंट और ओवरसाइज जैकेट में उनका अंदाज देखने लायक था। 

PunjabKesari
थ्री-पीस सूट

जान्हवी कपूर का ऑल-ब्लैक आउटफिट भी काफी स्टनिंग था। ब्लैक कोर्सेट टॉप एक प्लंजिंग नेकलाइन, एसिमेट्रिक मिड्रिफ-बारिंग हेम, स्ट्रक्चर्ड बोनिंग और फिटेड सिल्हूट के साथ कैरी किया गया था। इस थ्री-पीस आउटफिट को भी खूब पसंद किया गया। 

PunjabKesari
ओवर साइज़ कोट पैंट 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी हॉटनेस और एक्टिंग का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी इस साल अपने फैशन सैंस से सबका दिल जीत लिया। भारत पहुंची प्रियंका का ब्लू कलर का ओवर साइज़ कोट पैंट खूब पसंद किया गया। उनका ये लुक काफी कुल लग रहा था। 
 

Related News