19 APRFRIDAY2024 5:11:03 AM
Nari

New Year 2021: लंच में बनाकर खाएं पनीर दिलबहार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jan, 2021 09:42 AM
New Year 2021: लंच में बनाकर खाएं पनीर दिलबहार

आज साल का पहला दिन है। ऐसे में हर कोई 2021 के नए साल को अपनों के साल मिलकर पार्टी एन्जॉय कर रहा है। ऐसे में अगर आप लंच के लिए कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए पनीर दिलबहार बनाना बेस्ट रहेगा। यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होगी। ऐसे में यह आपके मेहमानों को खूब पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

पनीर- 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा और सुनहरा तला हुआ)
नमक- स्वादानुसार
मक्खन- 5 बड़े चम्मच
ताजी क्रीम- 1/4 कप
पानी- 1,1/2 कप

मसाला पेस्ट के लिए:

टमाटर- 4 (कटे हुए)
प्याज- 3 (कटे हुए)
लहसुन का पेस्ट- 2 छोटे चम्मच
काजू- 1/2 कप
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले मसाला पेस्ट की सामग्री कुकर में डालकर 3 सीटी आने तक पकाएं।
2. मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें।
3. पैन में मक्खन गर्म करके मसाला पेस्ट डालकर भूनें।
4. इसमें पानी मिलाकर ग्रेवी गाढ़ी हों तक पकाएं।
5. अब इसमें नमक और पनीर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
6. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर क्रीम से गार्निश करें।
7. लीजिए आपका पनीर दिलबहार बनकर तैयार है।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News