07 MAYTUESDAY2024 2:36:19 AM
Nari

प्रिंस चार्ल्स को भरी भीड़ में कर दिया था Kiss, पद्मिनी कोल्हापुरे की शादी का किस्सा हुआ था मशहूर

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Aug, 2021 01:15 PM
प्रिंस चार्ल्स को भरी भीड़ में कर दिया था Kiss, पद्मिनी कोल्हापुरे की शादी का किस्सा हुआ था मशहूर

बॉलीवुड में 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में पद्मिनी कोल्हापुरे भी शामिल रही हैं। भले ही अब वह इंडस्ट्री में इतनी एक्टिव नहीं है लेकिन अपने जमाने में वह कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। पद्ममिनी एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि गायिका भी रह चुकी हैं। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि पद्ममिनी कोल्हापुरे रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मासी है उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे कपूर, पद्ममिनी की सगी बहन है। पद्मिनी ने किसी हीरो से नहीं बल्कि फिल्म मेकर प्रदीप उर्फ टूट शर्मा से शादी की और हाल ही में उनके बेटे प्रियांक शर्मा की शादी भी की थी। छोटी सी उम्र में ही काम करने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे काफी फेमस हो गई जिसमें उनके कई विवाद भी जुड़े हैं।चलिए आपको आज उनकी लाइफस्टोरी औऱ लवस्टोरी आपके साथ शेयर करते हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म 01  नंवबर, 1965 में महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। उनके पिता पंधारीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय संगीत के गायक थे और उनकी मां निरुपमा, एक एयरलाइंस में काम करती थीं। उनके परिवार का संबंध लता मांगेशकर के पिता दीनानाथ मांगेशकर से भी था। शुरू से ही गाने की शौकीन पद्मिनी ने पहली बार फिल्म 'यादों की बारात' में अपनी आवाज दी थी। उस समय वह बहुत छोटी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म विधाता, हम इंतजार करेंगे और सड़कछाप में भी उन्होंने गाने गाए हैं।

PunjabKesari

करियर की बात करें तो पहली बार वह साल 1978 में फिल्मी पर्दे पर दिखीं थीं। फिल्म “सत्यम शिवम सुन्दरम” में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। इसके बाद साजन बिना ससुराल और थोड़ी सी बेवफाई जैसी फिल्मों में भी बाल कलाकार और चरित्र कलाकार के रूप में उन्होंने काम किया। लेकिन 1980 में आई फिल्म “इंसाफ का तराजू” में उनके अभिनय को पहली बार फिल्मफेयर का सम्मान मिला। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। ऋषि कपूर के साथ उनकी फिल्म “जमाने को दिखाना है” आई जो फ्लॉप रही पर 2 साल बाद दोबारा जब वह ऋषि कपूर के साथ फिल्म “प्रेम रोग” में दिखीं तो फैंस को वह बेहद पसंद आई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया था।

 

पद्मिनी अपनी सीरियस एक्टिंग और फिल्मों में किसी भी रोल को परफेक्ट रूप में करने के लिए जानी जाती थीं। वह अपने काम को लेकर इतनी सीरियस रहती थीं कि बीमार होने के बाद भी वह काम करने जाती थीं। 1982 और 83 में उन्होंने 'विधाता' और 'सौतन' जैसी दो हिट फिल्में दी। मिथुन चक्रवर्ती के साथ आई उनकी फिल्म “प्यार झुकता नहीं” बहुत सफल हुई जिसने इन दोनों की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर हिट कर दिया। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया।

PunjabKesari

पद्मिनी ने करियर महज 5 साल की उम्र में ही शुरू कर लिया था और  वह 20 साल की भी नहीं थी जिस उम्र में कई बोल्ड सीन भी दे चुकी थीं जिसके चलते वह कई बार विवादों में भी घिरी थी। उनसे जुड़ा एक ऐसा ही किसी काफी सुर्खियों में रहा था जो इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स से जुड़ा था। दरअसल 80 के दशक में पद्मिनी का नाम प्रिंस चार्ल्स के साथ जोड़ा गया। 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे और एक इवेंट के दौरान पद्मिनी ने ही प्रिंस चार्ल्स को फूलों की माला पहनाकर उनका वेलकम किया था लेकिन जैसे ही पद्मिनी ने प्रिंस का स्वागत किया और साथ ही बिना परवाह किए प्रिंस को किस भी कर लिया था।

 

उस समय पद्मिनी सिर्फ 15 साल की थीं और प्रिंस उनसे दोगुनी उम्र के थे। जब पद्मिनी ने ऐसा किया तो प्रिंस खुद ही हैरानी में पड़ गए थे कि ये हुआ क्या! आज भी दोनों के ये किस का किस्सा खूब विवादित माना जाता है। निजी जीवन की बात करें तो पद्मिनी ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रदीप शर्मा  से शादी कर फिल्मों से ब्रेक ले लिया। जब उनका बेटा प्रियांक बड़ा हुआ तो उन्होंने दोबारा बॉलीवुड में वापसी की कोशिश की पर सफल ना हो सकीं। काफी सालों बाद जब पद्मिनी कोल्हापुरे कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी तो कपिल ने एक सवाल पूछा था, आपके बारे में एक अफवाह उड़ी थी। फिल्म ‘ऐसा प्यार कहां’ को टूटू शर्मा ने प्रोड्यूस किया था तो कहा जाता है कि उन्होंने आपका भुगतान नहीं किया, जिसके कारण आपने गुस्से में उससे शादी कर ली?

PunjabKesari

इसके जवाब में पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, ”आप सही कह रहे हैं, बिल्कुल सही कह रहे हैं। आपने इसे कहां सुना? यह अफवाह नहीं है, बल्कि सच है। मैंने सोचा चलो उससे ही शादी कर लेते हैं।” इन्हीं बातों के बीच अर्चना पूरन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा, “शादी करके बदला लेना।” इस पर पद्मिनी ने कहा, ”बिल्कुल बदला लिया। मैंने पहले शादी कर बदला लिया और अब वे मुझसे बदला ले रहे हैं।” इसी शो में पद्मिनी ने बताया कि वह सिंगिंग में दिलचस्पी रखती थी हालांकि उनकी दादी हमेशा चाहती थीं कि वह एक्ट्रेस बने। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरी की छोटी बहन का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरी है जो कुछेक फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। साथ ही उनकी दूसरी बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर के साथ हुई है और भांजी श्रद्धा कपूर भी जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 

 

फिलहाल एक्ट्रेस इवेंट पार्टीज में शिरकत किए नजर आती ही रहती हैं और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

Related News