27 APRSATURDAY2024 9:35:10 PM
Nari

अंबानी परिवार की बहू है ट्रेंड क्लासिकल डांसर, 59 की उम्र में भी कुछ यूं थिरकी Nita Ambani

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Apr, 2023 11:27 AM
अंबानी परिवार की बहू है ट्रेंड क्लासिकल डांसर, 59 की उम्र में भी कुछ यूं थिरकी Nita Ambani

अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी को भला किसी पहचान की क्या जरूरत है। भारत की सबसे धनी महिला  की हर बात ही निराली है, तभी तो उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। फैशन, स्टाइल और खूबसूरती के अलावा वह बेहद सफल बिजनेस वुमेन भी है। जो बात उन्हें सबसे अलग बनाती है वह है उनका डांस, जिसकी खूबसूरत झलक हमें कुछ दिन पहले देखने को मिली थी।  


नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी एनएमएसीसी (NMACC) के शानदार उद्घाटन समारोह में नीता ने अपने  नृत्य से समा बांध दिया था। 59 की उम्र में भी  उन्होंने जिस अंदाज में  डांस परफॉर्मेंस दी वह काबीले तारीफ थी।  "रघुपति राघव राजा राम" भजन पर  नृत्य के साथ- साथ उनका एक्सप्रेशन भी बेहद कमाल के थे। सोशल मीडिया पर उनके डांस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर से नजरें हटाना थोड़ा मुश्किल है।

PunjabKesari
लाल रंग के लहंगे और पिंक दुपट्टे में नीता अंबानी ने जैसे ही परफॉर्मेंस देनी शुरु की वहां मौजूद लोग उन्हें देखते ही रह गए। चारों तरफ बस तालियां ही तालियां सुनाई दे रही थी। दरअसल अंबानी परिवार की बहू एक एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। भले ही वह आज एक बिजनेस वुमन है लेकिन उन्होंने अपने इस पैशन को कभी नहीं छोड़ा। यही कारण है कि वह किसी ना किसी खास माैके पर डांस परफार्मेंस देती नजर आ ही जाती है।  

PunjabKesari
नीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह छः साल की थी जब से वह भरतनाट्यम सीख रही हैं। क्लासिक डांस उनकी एक ऐसी च्वाइस रहा है जिसने उन्हें आत्मविश्वास दिया और सशक्त किया। डांस उनके लिए एक मेडिटेशन है। वह अंबानी कल्चर सेंटर के जरिए इंडियन आर्ट एंड कल्चर को आगे बढ़ाने के भरसक प्रयासों में लगी है।  

PunjabKesari
याद हो कि नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की रिसेप्‍शन पार्टी में भी एक स्‍पेशल डांस परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने  भगवान कृष्‍ण के एक भजन, ‘अच्युतम केशवम कृष्‍ण दामोदरम राम नायाणम जानकी वल्लभम’ पर क्‍लासिकल डांस किया था। इस दौरान  नीता गुलाबी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 


इतना ही नहीं बेटी ईशा अंबानी की संगीत पार्टी में भी  नीता अंबानी ने भगवाग कृष्‍ण के भजन पर ही क्‍लासिकल डांस किया था। इससे पता चलता है कि डांस इनकी जिंदगी में कितना अहम है। 

Related News