24 APRWEDNESDAY2024 11:20:49 PM
Nari

Nehupreet Reception: पति संग खूब नाची नेहा, पंजाबी सिंगर्स ने भी मचाया जमकर धमाल

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 27 Oct, 2020 10:16 AM
Nehupreet Reception: पति संग खूब नाची नेहा, पंजाबी सिंगर्स ने भी मचाया जमकर धमाल

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधी। सिंह परिवार की बहू बनी नेहा का कल ससुराल में जोरो शोरो से स्वागत किया गया। कल रात चंडीगढ़ में नेहा और रोहन की रिसेप्शन पार्टी भी हुई जिसमें परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Neha Rohu Wedding Reception Party #nehakakkar #nehadavyah

A post shared by Nari (@nari.kesari1) on Oct 26, 2020 at 12:13pm PDT

सिल्वर लहंगे में दिखीं नेहा

नेहा की शादी की हर रस्म की लुक चर्चा में है। अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थी। नेहा ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना था साथ ही इसके साथ ग्रीन कलर का नेकलेस उन्हें और भी अच्छी लुक दे रहा था। वहीं नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ब्लू सूट में नजर आए। 

दोनों ने एक दूसरे के लिए गाया सॉन्ग 

नेहा और रोहन ने अपनी रिसेप्शन पार्टी को खूब एन्जॉय किया। दोनों ने एक दूसरे के लिए गाना भी गाया। रिसेप्शन पार्टी में पंजाबी सिंगर्स ने भी खूब रौनक लगाई। पंजाबी सिंगर कौर बी, मनकीरत ओलख, बानी संधू समेत कईं स्टार्स रिसेप्शन पार्टी पर नजर आए। नेहा और रोहन की रिसेप्शन की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  

नेहा की रिसेप्शन पार्टी का केक भी काफी चर्चा में है। केक पर नेहा और रोहन की तस्वीर लगी हुई थी। वही नेहा की ससुराल में धूमधाम से एंट्री हुई। नेहा के ससुराल में हुई रस्मों की वीडियो भी काफी वायरल हुई। 

Related News