06 MAYMONDAY2024 2:16:36 AM
Nari

Republic Day 2024: महिला सशक्तिकरण को सर्मपित रही 'गणतंत्र दिवस' परेड, 26 झांकियों में दिखा नारी शक्ति का शौर्य

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Jan, 2024 07:24 PM
Republic Day 2024: महिला सशक्तिकरण को सर्मपित रही 'गणतंत्र दिवस' परेड, 26 झांकियों में दिखा नारी शक्ति का शौर्य

भारत ने इस बार अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया और इस साल का गणतंत्र दिवस  काफी खास भी रहा क्योंकि गणतंत्र दिवस की परेड महिला सशक्तिकरण पर समर्पित थी। दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर  मार्च किया और कर्तव्य पथ पर ‘महिला सशक्तिकरण’ पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की गई जिनमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की अहम भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की खास झलक देखने को मिली।  सेना से लेकर झांकियों तक में नारी शक्ति के अनोखे शोर्य और वीरता की प्रदर्शनी देखने को मिली। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में क्या कुछ खास रहा। 

112 महिलाओं के ढोल- नगाड़ों के बाद शुरू हुई परेड

कर्तव्य पथ पर शंखनाद से शुरू हुई परेड। 112 महिला कलाकार वाद्ययंत्र, 20 महिलाएं महाराष्ट्र का ढोल और ताशा, 16 महिलाएं तेलंगाना का डप्पू, 16 महिलाएं बंगाल का ढाक और ढोल एवं 30 महिलाएं कर्नाटक का ढोलू कुनिथा बजा रही हैं।

कर्तव्य पथ पर दिखी महिला बाइकर्स की वीरता का प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मियों ने 'नारी शक्ति' की वीरता का प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का अद्भुत परिचय दिया।

झारखंड की झांकी में आदिवासी महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन

झारखंड की झांकी तसर रेशम मॉडल पर आधारित रही। इसमें आदिवासी महिलाओं ने लाजवाब प्रदर्शन कर सब को हैरान कर दिया। तसर रेशम से 1.5 लाख लोगों को रोज़गार मिला है।

यूपी की झांकी में रामलला भी आए नजर

उत्तर प्रदेश की झांकी में भगवान रामलला का बाल के दर्शन करने का लोगों को मौका मिला। इसमें जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की झलक भी दिखाई दी।

राजस्थान की झांकी में भी रहा महिलाओं का बोल- बाला

राजस्थान की झांकी में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई दी। इसमें महिलाएं ने घूमर नृत्य करते हुए सब का मनोरंजन किया।

ISRO की झांकी ने दिखाई चंद्रयान 3 की लैंडिंग की झलक

साल 2023 ISRO के लिए बेहद खास रहा है। उन्होंने पिछले साल चंद्रयान 3 लॉन्च किया था। बस झांकी में भी चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की झलक दिखाई दी।

पहली बार परेद में महिला टुकड़ी ने लिया हिस्सा

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

नारी शक्ति रही ओडिशा की झांकी का थीम

ओडिशा की झांकी का थीम विकसित भारत में नारी शक्ति पर रहा। इसमें नारी शक्ति और राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

हरियाणा की झांकी भी रही नारी सशक्तिकरण के नाम

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी प्रस्तुत की गई।

दिल्ली पुलिस की महिला बैंड ने किया कर्तव्य पथ पर कदमताल

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस महिला बैंड ने हिस्सा लिया।

भारतीय नौसेना ने डाला 'नारी शक्ति' विषय पर प्रकाश

गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी में 'नारी शक्ति' और 'आत्मनिर्भरता' के विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

Related News