17 JULTHURSDAY2025 11:12:15 AM
Nari

Nakul Mehta की फैमिली में फिर खुशियों की बहार, पत्नी जानकी दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 01 Jun, 2025 02:16 PM
Nakul Mehta की फैमिली में फिर खुशियों की बहार, पत्नी जानकी दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट

नारी डेस्क: टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके एक्टर नकुल मेहता ने हाल ही में फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। नकुल मेहता की पत्नी जानकी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस खबर को नकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फैमिली फोटोशूट के जरिए बताया है। फोटोशूट में नकुल मेहता अपनी पत्नी जानकी और बेटे सूफी के साथ नजर आ रहे हैं। जानकी खूबसूरत मेक्सी ड्रेस में बेबी बंप को हाथों से पकड़ें हुई हैं। नकुल ने अपनी पत्नी के गाल पर प्यार भरा किस किया है जबकि उनका बेटा सूफी अपने पिता के कंधे पर आराम से बैठा है। इस प्यारे फैमिली पलों के साथ नकुल ने अपने घर आने वाले नए सदस्य की जानकारी फैंस को दी है।

दोबारा बनने जा रहे हैं पापा

नकुल मेहता के घर जल्द ही खुशियों का एक नया दौर आने वाला है। फैंस के लिए यह खबर बेहद खास है क्योंकि नकुल और जानकी पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। उनका बेटा सूफी लगभग 4 साल का हो चुका है। अब कपल अपने परिवार में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार है।

4 साल बाद घर गूंजेगी फिर से किलकारी

सूफी का जन्म साल 2012 में हुआ था। अब 4 साल बाद परिवार में एक नन्हा मेहमान और जुड़ने वाला है। नकुल ने बताया कि सूफी अपने छोटे भाई या बहन के लिए बहुत उत्साहित है। सूफी ने अपने आने वाले भाई-बहन के लिए एक प्यारा पेंटिंग भी बनाया है जिसकी झलक नकुल ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

यह पेंटिंग देखकर फैंस को बच्चों के बीच प्यार और रिश्ते की मिठास का अंदाजा होता है। यह परिवार के लिए खुशी और नई शुरुआत का संकेत है।

ये भी पढ़े: “औरत कम, मर्द ज्यादा लगती हो”... बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर छलका अर्चना पूरन सिंह का दर्द

नकुल और जानकी की शादी को 13 साल पूरे

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय और हैंडसम अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी की शादी को अब 13 साल हो चुके हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी और 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 13 साल की शादीशुदा जिंदगी में दोनों ने परिवार को खुशहाल और मजबूत बनाया है। अब दूसरी बार वे माता-पिता बनने जा रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

PunjabKesari

नकुल और जानकी की इस खुशखबरी को जानकर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों को खूब बधाई दी है। फैंस ने नकुल की पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किए और इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

नकुल मेहता की लोकप्रियता

‘इश्कजादे’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ जैसी हिट टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले नकुल मेहता की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। खासतौर पर लड़कियों के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। अब जब वे फिर से पिता बनने वाले हैं, तो उनकी यह खुशखबरी उनके चाहने वालों के लिए एक खास तोहफा साबित हो रही है।

फैंस इस कपल को दिल से बधाई दे रहे हैं और उनकी खुशहाल जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Related News