25 APRTHURSDAY2024 4:33:29 AM
Nari

अनंत अंबानी ने घटाया था 100 किलो वजन, फिर से कैसे फिट टू फैट हुए मुकेश अंबानी के बेटे?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Jan, 2023 03:15 PM
अनंत अंबानी ने घटाया था 100 किलो वजन, फिर से कैसे फिट टू फैट हुए मुकेश अंबानी के बेटे?

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने हाल में ही अपनी दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ सगाई की, जो काफी चर्चा में भी रही। उनकी सगाई की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रही। इस जोड़ी को बधाई देने से ज्यादा लोगों ने अनंत के बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाया। कुछ लोग हैरान भी हैं कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत का वजन इतना बढ़ा कैसे क्योंकि कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया था। जी हां, कुछ साल पहले अनंत ने अपना ज़बरदस्त वेट लॉस ट्रांसफार्मेशन करके सबको हैरान कर दिया था।

अस्थमा से पीड़ित थे अनंत अंबानी

नीता अंबानी ने खुद बेटे अनंत की सेहत के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे उनका वजन बढ़ा और उन्होंने इसे कैसे कंट्रोल किया था।
एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि अनंत अंबानी अस्थमा से पीड़ित थे इसके इलाज के लिए उन्हें स्टेरॉयड पर रखना पड़ा था। इसी के चलते अनंत का वजन 208 किलो तक हो गया था लेकिन अनंत ने 100 किलो वजन कम कर लिया था।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 महीनों में अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन कम कर दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नीता अंबानी ने की थी बेटी को वजन कम करने में मदद

अनंत को वजन कम करने में नीता अंबानी ने उनकी मदद की।  नीता अंबानी ने कहा था कि "हम अभी भी मोटापे से लड़ रहे हैं। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें यह होता है और मांओं को इसे स्वीकार करने में शर्म आती है। लेकिन मुझे लगता है कि आपको अपने बच्चे को वजन कम करने के लिए प्रेरित करना होगा, क्योंकि बच्चा हर समय आपकी ओर देखता है। हम दोनों कुछ समय के लिए बच्चों के मोटापे के अस्पताल में लॉस एंजिल्स चले गए ताकि मैं उनके साथ नियमित रूप से काम कर सकूं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फिर से बढ़ा अनंत अंबानी का वजन 

अच्छी डाइट और एक्सरसाइज से अनंत ने खुद को फिट किया था। वो रोज 5-6 घंटे एक्सरसाइज करते थे 21 किमी वॉक और योग, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो जैसी कई एक्सरसाइजेज भी करते थे। इसके अलावा उन्होंने जंक फूड्स से बिल्कुल दूरी बना ली और हेल्दी खाया और वो भी कंट्रोल में लेकिन अब फिर से अनंत का वजन बढ़ गया है। हाल में ही जब ईशा अंबानी ट्विन बच्चों के साथ मुंबई आई तब भी लोगों की नज़र अनंत के बढ़े हुए वेट पर गई और इसके बाद एंगेजमेंट में उन्हें देखकर सब हैरान रह गए।  लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इतने फिट हो चुके अनंत का वज़न फिर से इतना कैसे बढ़ गया। क्या पता इस बार भी इसकी वजह उनकी हेल्थ प्रॉब्लम्स और मेडिकेशन ही हो। खैर, जो भी वजह हो आने वाले समय में पता चल ही जाएगी।


 

Related News