27 APRSATURDAY2024 1:36:31 AM
Nari

OMG! मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, देखकर हैरान रह गए फैंस

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 04 Nov, 2020 12:53 PM
OMG! मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, देखकर हैरान रह गए फैंस

मिलिंद सोमन जो कि अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं आज उनका जन्मदिन हैं। फैंस उन्हें इस दिन ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर वह अपनी पत्नी के साथ गोवा में है। वहीं मिलिंद ने इस मौके पर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जो अब जमकर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

मिलिंद ने शेयर की तस्वीर 

दरअसल अपने जन्मदिन पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर अपनी बिना कपड़ों वाली तस्वीर शेयर की है जिसे देख फैंस हैरान रह गए हैं। मिलिंद ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह समुद्र के किनारे दौड़ते हुए नजर आ रह हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए  मिलिंद ने लिखा हैपी बर्थ डे टू मी। 

बेहद फिट दिख रहे मिलिंद 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday to me ! . . . #55 📷 @ankita_earthy

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on Nov 3, 2020 at 7:59pm PST

इस लेटेस्ट पोस्ट में मिलिंद काफी फिट दिख रहे हैं। फैंस मिलिंद की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर को मिलिंद की पत्नी ने भी शेयर किया है। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं मिलिंद

आपको बता दें कि मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी फिटनेस वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

Related News