05 DECFRIDAY2025 6:19:28 PM
Nari

कटी उंगली के बाद अब आइसक्रीम में निकला जहरीला सांप, इस तस्वीर को देखकर आपको भी आ जाएगी घिन्न

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Mar, 2025 01:56 PM
कटी उंगली के बाद अब आइसक्रीम में निकला जहरीला सांप, इस तस्वीर को देखकर आपको भी आ जाएगी घिन्न

नारी डेस्क: खाने की चीजों में जानवर मिलन जैसी आम बात हो गई है। याद हो कुछ वक्त पहले  एक आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने से खूब विवाद हुआ था अब आइसक्रीम के अंदर सांप पाया गया।यह अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। अब लोग आइसक्रीम को खाने से डर रहे हैं और दूसरों को भी बाहर की चीजें ना खाने की सलाह दे रहे हैं। 

PunjabKesari
यह अजीबोगरीब घटना मध्य थाईलैंड के थाई जिले मुआंग रत्चबुरी में हुई। वहां रहने वाले रेबन नाकलेंगबून ने एक स्ट्रीट वेंडर से आइसक्रीम बार खरीदी, लेकिन उसमें कुछ ऐसा मिला जिसकी उनने कल्पना भी नहीं की होगी। जब रेबन ने अपनी आइसक्रीम खोली, तो देखा कि इसके अंदर एक पूरा सांप फंसा हुआ था, जिसका काला-पीला सिर बाहर निकला हुआ था। सांप का सिर आइसक्रीम से बाहर झांक रहा था, रेबन ने तुरंत इसकी फोटाे क्लिक की और  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। 


रेबन ने अपने पोस्ट में लिखा-  "इतनी बड़ी आंखें! क्या यह अभी तक मरा है? ब्लैक बीन, स्ट्रीट वेंडर, असली तस्वीर क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदा है।" "ब्लैक बीन" का उल्लेख थाईलैंड में स्ट्रीट वेंडर द्वारा बेची जाने वाली लोकप्रिय आइसक्रीम में से एक है। आइसक्रीम में सांप पाए जाने पर वायरल तस्वीर ने वैश्विक बहस छेड़ दी। कुछ लोगों का कहना है कि वह यह सब देखने के बाद अब कभी आइएक्रीम नहीं खाएंगे।


सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह जीव हल्का जहरीला सुनहरा पेड़ सांप (क्राइसोपेलेया ऑर्नाटा) हो सकता है, जो आमतौर पर इस क्षेत्र में पाया जाता है। दरअसल एक  सांप आमतौर पर लगभग 70-130 सेमी तक बढ़ता है, लेकिन आइसक्रीम में मिला सांप संभवतः एक छोटा बच्चा था, जिसकी लंबाई 20-40 सेमी थी। पिछले साल मुंबई में आइसक्रीम के अंदर इंसान की उंगली मिलने से खूब हड़कंप मचा था। 

Related News