25 APRTHURSDAY2024 9:32:24 PM
Nari

Health Alert: माइग्रेन मरीजों के लिए जहर हैं ये Foods, भूलकर भी ना खाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Oct, 2021 03:50 PM
Health Alert: माइग्रेन मरीजों के लिए जहर हैं ये Foods, भूलकर भी ना खाएं

बिजी लाइफस्टाइल व काम के अधिक बोझ के कारण बहुत से लोगों को माइग्रेन की सता रही हैं। इस दौरान मरीज को आधे सिर में असहनीय दर्द होता है। इसके अलावा उल्टी आना, जी मिचलाना, चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना आदि का एहसास होता है। एक्सपर्ट अनुसार, माइग्रेन से परेशान लोगों को कुछ चीजें खाने से परहेज रखना चाहिए। नहीं तो इनकी समस्या बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

ठंडे खाद्य पदार्थ

कई बार लोग एकदम ठंडी चीजों जैसे की आईसक्रीम का सेवन कर लेते हैं। मगर इससे माइग्रेन दर्द बढ़ सकता है। खासतौर पर एक्सरसाइज के तुरंत बाद इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। असल में, एक्सरसाइज करने के बाद शरीर गर्म हो जाता हैं। ऐसे में इस दौरान ठंडी चीज का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है।

चीज

लोग चीज से बहुत सी चीजें बनाकर खाना पसंद करते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार माइग्रेन के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो उन्हें इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में या ना खाने में ही भलाई है।

चॉकलेट

चॉकलेट खाने से मूड सही होने के साथ सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। मगर माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एक्सपर्ट अनुसार अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से भी माइग्रेन दर्द बढ़ सकता है।

PunjabKesari

आर्टिफिशियल शुगर

बाहरसे मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड के अंदर आर्टिफिशियल शुगर और एस्पार्टेम अधिक मात्रा में होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से माइग्रेन दर्द बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कैफीन

लोग ज्यादातर सुबह व शाम के समय चाय, कॉफी पीना पसंद करते हैं। मगर इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। असल में कैफीन से सिरदर्द की शिकायत बढ़ सकती है। इसके अलावा माइग्रेन के मरीजों को अल्कोहल का सेवन करने से भी परहेज रखना चाहिए।

PunjabKesari

इन चीजों का करें सेवन


सैल्मन

सैल्मन फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसका सेवन करने से माइग्रेन दर्द से राहत मिलती है।

सूखे मेवे

सूखे मेवे पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। माइग्रेन दर्द में इनका सेवन करने से फायदा मिलता है।

PunjabKesari

पालक

पालक में सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से माइग्रेन से लड़ने में मदद मिलती है।

पानी

माइग्रेन से सुरक्षित रहने के लिए खुद को हाइड्रेड रखें। इसलिए रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करें।

 

Related News