![पॉप स्टार माइकल के बेटे ने 18 साल की उम्र में खरीदा 20 करोड़ का बंगला](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2020_3image_15_00_423398729hhhuu-ll.jpg)
अमेरिका के फेमस पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन को भला कौन नहीं जानता है। बता दें माइकल जैक्सन के इस दुनिया को छोड़े 11 साल बीत चुके है। चाहे वो अभी इस दुनिया में नहीं रहें। मगर वो आज भी सभी को याद है। बता दें, उनके छोटे बेटे प्रिंस माइकल जैक्सन का 21 फरवरी को जन्मदिन था। 18 साल के हुए प्रिंस ने अपना जन्म सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उन्होंने अपने लिए एक सुंदर और बेहद शानदार बंगला खरीदा है। इसके साथ ही वो उस घर में अपने पेरेंट्स से अलग होकर रहने लगे है।
![Image result for michael jackson,nari](https://peopledotcom.files.wordpress.com/2019/01/michael-jackson.jpg?crop=0px%2C0px%2C2423px%2C1272.075px&resize=1200%2C630)
![Image result for prince micheal jackson,nari](https://famousbio.net/data/uploads/peoples/33/MzM1MzM-blanket-jackson-1.jpg)
![Image result for prince michael bungalow,nari](https://assets-news-bcdn.dailyhunt.in/cmd/resize/400x400_60/fetchdata15/images/1e/bd/d6/1ebdd6dea905561eab865c0bab7a849b.jpg)
एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका यह बंगला 2.6 मिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 20 करोड़ रुपये का है। यह बंगला कलाबासास में बना हुआ है। बात अगर प्रिंस माइकल की करें तो वह एक मशहूर यू-ट्यूबर हैं। वह ब्लैंकेट Bigi नाम से जाने जाते है। उनका अपना एक चैनल है जो कि फिल्म फैमिली नाम से फेमस है। वो अक्सर अपने भाई से मिलकर फिल्म रिव्यू पोस्ट करते रहते हैं।
![Image result for bungalow,nari](https://storage.googleapis.com/bag_media_store/static_dev/static_root/uploads/froala_editor/images/bigi-jackson-house-entry_bbb7a66dbabb6d87522fba27306e20a3.fit-860w.jpg)
बात अगर उनके शानदार घर की करें तो इसमें 6 बेडरूम और 7 बाथरूम बने हैं। यह 6,382 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। यह बंगला 1990 में बनाया गया था। इस पूरे बंगले को मेडिटेरेनियन स्टाइल में तैयार किया गया है। इसमें अटैच गैराज और घर के आगे व पीछे की ओर बड़ा गार्डन बना हुआ है। पूरा घर टाइट सिक्योरिटी वाली जगह पर है। इसमें एक बहुुत बड़ा बेड़रूम है जिसमें भूरे रंग के कार्पेट और एक अटैच बाथरूम है। बाथरूम की खासियत यह है कि इसमें स्टीम शॉवर के साथ स्पा स्टाइल सोकिंग टब भी रखा हुआ है। इसके साथ ही घर में जिम भी अलग से बना है। घर पर बड़े-बड़े झूमर लगे हैं जिनपर गोल्ड वर्क किया गया है।
![Image result for prince micheal bungalow, nari](https://storage.googleapis.com/bag_media_store/static_dev/static_root/uploads/froala_editor/images/bigi-jackson-house-living_402ebb043d173bf1323125757e559c3b.fit-860w.jpg)
![Image result for prince bungalow,nari](https://assets-news-bcdn.dailyhunt.in/cmd/resize/400x400_60/fetchdata15/images/3b/2f/67/3b2f67d09bf2c0f57019ba1d77c2871b.jpg)
अगर बात घर अलग से खरीदने की करें तो ब्लैंकेट यानि प्रिंस माइकल अपने बाकी भाई बहनों की लिस्ट पर आखिरी नंबर पर आते हैं। प्रिंस से पहले इनकी बड़ी बहन जिनका नाम पैरिस माइकल है उन्होंने 2017 में अपना अलग घर खरीदा था। उस घर की कीमत लगभग 2 मिलियन की थी। इसके अलावा बड़े भाई जिनका नाम माइकल जैक्सन जूनियर है। उन्होंने ने भी हाल ही में इतनी ही कीमत का घर खरीदा था। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें माइकल जैक्सन के निधन के बाद ब्लैंकेट को उनकी दादी कैथरीन ने ही पाला था। इसके साथ प्रिंस अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।
![Image result for micheal jackson kids pic,nari](https://d.newsweek.com/en/full/1341380/michael-jackson-children-7.jpg?w=1600&h=1600&q=88&f=227c44c0379dc45450ab2a6fdd1d4df6)
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP