27 APRSATURDAY2024 7:45:36 PM
Nari

शादी बनी मजाक, B.Com पास लड़की ने किया कुछ ऐसा की भड़क उठे Users

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jul, 2023 11:28 AM
शादी बनी मजाक, B.Com पास लड़की ने किया कुछ ऐसा की भड़क उठे Users

शादी की परिभाषा आज बिल्कुल बदल गई है। अपने पार्टनर को चुनने से पहले लड़कियां पहले अपना करियर बनाना चाहती हैं वह यह भी चाहती हैं कि कल को उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए वह अपने आप को आर्थिक रुप से भी मजबूत बनाती हैं। वहीं समाज में आज भी यही धारणा है कि लड़का अच्छी जॉब करे और लड़की घरेलू कामों में सक्षम होनी चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का मुद्दा जो लोगों के मजाक का कारण बना हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया है जिसके कारण लोग इस बात को सोशल मीडिया पर इतना उछाल रहे हैं....

ग्रेजुएट लड़की ने डाली लड़का तराशने की पोस्ट 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक 29 साल की महिला जिसने बी कॉम में ग्रेजुएशन किया है वह अपने लिए एक अच्छा पति तलाश रही है। इसके लिए उसने 14 लड़कों के साथ मेटरीमॉनी साइट पर बात की लेकिन वह इस पर कंफ्यूज है कि किस व्यक्ति को अपने लिए चुने और उसने इसके लिए सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

लोगों ने बनाया मजाक 

इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दिखानी शुरु कर दी है। वहीं कुछ लोग इसका मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि - 'शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन किया और अच्छा कैरियर बनाया और फिर आपकी सैलरी एक 29 साल की बीकॉम आंटी जज कर रही है जो अभी तक खुद भी काम नहीं कर रही। यह क्या सिस्टम है?'

अन्य ने कहा कि - 'शादी असफल क्यों हो रही हैं? इसी में बात में जवाब छिपा हुआ है, प्राथमिकताएं।'

एक ने कहा कि - 'उसके पास 14 मैच हैं, 1 जीतेगी वहीं इस पेपर के अनुसार, बैंगलोर के पास सबसे ज्यादा संभवनाएं हैं ट्विटर पर लोगों के पास बहुत सारे सिद्धांत हैं, कई सारे ब्रांड शामिल हैं। आईपीएल में इंडियन पति लीग में आपका स्वागत है।'

अन्य ने कहा कि - 'लोंडो को जज कर रही है ये छोकरी इसको कोई बोलो पहले जाके खोजे नौकरी।'   

वहीं एक कहा कि - 'पुरुष समाज भी तक तब मजेदार और अच्छा है जब तक कि पुरुष महिलाओं को एक साथ सहन करने वाली चीजों का एक अंश अनुभव नहीं करते हैं।' 

आपको क्या लगता है इसमें अपनी राय कमेंट करते जरुर बताएं। 

Related News