05 DECFRIDAY2025 11:48:42 AM
Nari

12 साल तक ब्रह्मचारी रहीं ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में लौटेंगी या हमेशा के लिए लेंगी सन्यास ?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Dec, 2024 09:08 AM
12 साल तक ब्रह्मचारी रहीं ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में लौटेंगी या हमेशा के लिए लेंगी सन्यास  ?

 नारी डेस्क: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत लौटी हैं। अपने बयानों और जीवनशैली में बड़े बदलाव की वजह से वे एक बार फिर चर्चा में हैं। ममता ने स्पष्ट किया है कि अब वे बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी क्योंकि अब उनका पूरा जीवन आध्यात्म को समर्पित है।

भारत से गायब होने की वजह

ममता कुलकर्णी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि 1996 में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ। इसी दौरान उनकी मुलाकात उनके गुरु गगन गिरी महाराज से हुई, जिन्होंने उनकी सोच को बदल दिया। ममता ने कहा, "गुरु जी से मिलने के बाद मेरे अंदर आध्यात्मिक रुचि जागी और मैंने तपस्या शुरू कर दी।"

विदेश में 12 साल ब्रह्मचर्य जीवन

ममता ने बताया कि साल 2000 से 2012 तक वे पूरी तरह से तपस्या में लीन रहीं। इस दौरान वे दुबई में रहीं और एक छोटे से फ्लैट में ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड ने मुझे नाम और शोहरत दी, लेकिन फिर मैं इस ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गई। मैं कई सालों तक साधना करती रही।"

ये भी पढ़ें: क्या ठंड में दही खाना फायदेमंद है? जानें इसके चमत्कारी फायदे

बॉलीवुड में वापसी से इनकार

ममता ने बॉलीवुड में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "मैं अब सन्यासी हूं। मुझे न तो अब फिल्मों में दिलचस्पी है और न ही किसी और चीज़ में। अब मेरी उम्र और सोच दोनों ही बॉलीवुड के अनुकूल नहीं हैं। मैं अपनी आध्यात्मिक जिंदगी जीना चाहती हूं और लोगों को जोड़ने वाले आध्यात्मिक विचारों का प्रचार करना चाहती हूं।"

ड्रग्स केस पर सफाई

ड्रग्स मामले में खुद पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर ममता ने कहा, "मुझे इस मामले में झूठा फंसाया गया। मेरे पास उस वक्त किसी चीज की कमी नहीं थी। मेरे पास 10 फिल्मों के ऑफर, तीन घर और दो गाड़ियां थीं। फिर भी मैंने सबकुछ त्याग दिया। यह मामला मेरे नाम को खराब करने और पब्लिसिटी के लिए किया गया। पुलिस के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं था।"

मुंबई लौटने पर अनुभव

सालों बाद मुंबई लौटने पर ममता भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, "मुंबई में कदम रखते ही मेरी आंखें भर आईं। यहां मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी और इसी शहर ने मुझे सबकुछ दिया। हालांकि, अब मुंबई में बहुत बदलाव आ गया है। यहां की सड़कों की स्थिति खराब है और गड्ढों की भरमार है। मुंबई जैसी आर्थिक राजधानी को सुधारने की जरूरत है। साफ-सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए।"

राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगी

ममता ने बताया कि वे फिलहाल कुछ महीनों के लिए भारत आई हैं और कुछ समय बाद हमेशा के लिए यहीं रहने का प्लान है। उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगी और कुंभ मेले में दो शाही स्नान भी करेंगी।

ममता कुलकर्णी का कहना है कि उनका अब बॉलीवुड से कोई रिश्ता नहीं है। वे अपने जीवन को पूरी तरह आध्यात्मिकता और समाज को प्रेरित करने में लगाना चाहती हैं।

  

Related News