19 APRFRIDAY2024 9:37:57 AM
Nari

AC की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन 6 ट्रिक्स से रखें कमरे को ठंडा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jun, 2020 10:47 AM
AC की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन 6 ट्रिक्स से रखें कमरे को ठंडा

भीष्ण गर्मी शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ एलर्जी, खुजली आदि का भी कारण बनती है। साथ ही बार- बार पसीना आने की परेशानी होती है। ऐसे में हर किसी को AC के पास बैठा पसंद होता है। यह शरीर को ठंडक तो पहुंचाती है। मगर इससे बिजली का बिल कई गुणा बढ़कर आता है। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी है जिनके घरों में AC ही नहीं है। इसे खरीद पाना भी उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में इस पसीने भरी गर्मी से बचने के लिए आप कुछ ट्रिक्स को अपनाकर आसानी से अपने कमरे को AC जैसा ठंडा कर सकते है। 

1. क्रॉस वेंटीलेशन 

घर में हवा के  आने-जाने के लिए क्रॉस वेंटीलेशन जरूरी है। इसे आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले अपने टेबल फैन को ख‍िड़की से विपरीत दिशा में रखेंं। क्रॉस वेंटीलेशन होने से पूरे कमरे में हवा का बहाव सही रहेगा। ऐसे में कमरा ठंडा हो जाएगा।

 

2. ऐसे करें बिस्तर को ठंडा

आप गर्मी से राहत पाने के लिए अपने बिस्तर को भी ठंडा कर सकते हैं। इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है। आप सर्दी के दिनों में गर्म पानी की बोतल या हीटर से अपना बिस्तर गर्म तो करते ही होंगे। उसी तरह गर्मियों में बड़ी आसानी से इसे ठंडा भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको सोने से 1-2 घंटे पहले अपनी चादर को फ्रीजर में रखना होगा। इसतरह जब आपको सोना है इस ठंडी-ठंडी बेडशीट को फ्रीजर से निकाल कर इस्तेमाल करें।

 

3. यूं बनाएं टेम्पररी AC

अगर आपका कमरा बहुत ही गर्म है। साथ ही आपके घर ऐसी लगा है तो आप टेम्पररी ऐसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात के समय एक बड़े बर्तन में बर्फ के टुकड़े डालें। फिर उसे टेबल फैन के पास रखकर सोएं। इसकी ठंडक से पंखे की हवा ठंडी हो जाएगी और इसतरह सोने से पहले कमरा एकदम पर्फेक्‍ट हो जाएगा।

4. ऐसा हो पर्दों का रंग

इन दिनों गहरे और काले रंग के पर्दे लगाना फायदेमंद होता है। इससे गर्मी दूर हो ठंडक का अहसास होता है। इस रंग के पर्दे धूप को कमरे में आने से रोकते हैं। इसतरह रूम गर्म होने से बचा रहता है।

 

5.ऐसी हो बेडशीट 

गर्मी के दिनों में लाइट वेट और कॉटन की चादरों का इस्तेमाल करें। साथ इनके रंग भी हल्के हो। आप हरा और नीला रंग ज्यादा यूज कर सकती हैं। इससे शरीर में मौजूद गर्मी कम होने के साथ पसीना सोखने में मदद मिलती है।

6. छत पर पानी डालें

अपने घर की छत पर सुबह और शाम के समय में पानी से छिलकाव करें। इससे आपके कमरे में मौजूद गर्मी दूर होने में मदद मिलेगी। 

 

Related News