03 MAYFRIDAY2024 11:13:27 AM
Nari

इन 5 राशि के जातकों पर Maa Laxmi हर वक्त रहती हैं मेहरबान, नहीं होती इन्हें धन की कमी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Jun, 2023 04:21 PM
इन 5 राशि के जातकों पर Maa Laxmi हर वक्त रहती हैं मेहरबान, नहीं होती इन्हें धन की कमी

स्नातक धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को खूब पूजा जाता है। कहते है लक्ष्मी मां प्रसन्न हो तो धन की वर्षा होती है। वहीं ज्योतिष एक्सपर्ट्स का कहना है कि मां लक्ष्मी को 5 राशियों खूब प्यारी होती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि जो इस राशि के जातक होते हैं उनका खजाना हमेशा भरा रहता है। आइए आपको बताते हैं इन 5 राशियों के बारे में जिनपर रहती है मां लक्ष्मी मेहरबान...

वृषभ

ज्योतिष एक्सपर्ट्स का कहना है कि वृषभ राशि वालों के सिर पर हमेशा मां लक्ष्मी का हाथ रहता है। उनको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होती, भाग्य हमेशा उनका साथ देता है। इन्हें अपनी जिंदगी में शायद ही कभी गरीबी का अनुभव हो। 

PunjabKesari

कर्क

कर्क राशि में जन्मे लोग सुख- सुविधाओं से भरे जीवन का आनंद लेते हैं। वैसे ये काफी इमोशनल होते हैं और दूसरी की खुशी का भी पूरा ख्याल रखते हैं। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। 


वृश्चिक

इस राशि के लोग बहुत जिद्दी स्वाभव के होते हैं और ये ही स्वभाव उन्हें बड़ी सफलता दिलाता है। इस राशि के जातक अपने जिद्दी स्वाभव और गुस्से को अगर सही दिशा में सकारात्मक परिणामों के लिए इस्तेमाल करने लगे तो उन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है।

PunjabKesari


सिंह 

सूर्य के राशि होने का कारण ये राशि के जातक बहुत लकी होते हैं। उनपर ना सिर्फ मां लक्ष्मी ब्लकि सूर्य भगवान की भी कृपा रहती है।  इस राशि के लोगों का जीवन सुख- सुविधाओं से भरा होता है और इन्हें बड़ी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इन्हें जरूरत है तो बस अपने गुस्से को काबू में करने की जो की इनका प्रयासों को खराब कर सकता है।

PunjabKesari

तुला


तुला राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है। प्रेम और धन के ग्रह शुक्र द्वारा शासित इस राशि के लोगों के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। वहीं अगर उनकी कुंडली में शुक्र मजबूत है तो वे सोने में भी समृद्धि पा सकते हैं।
 

नोट-  यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं

Related News