28 APRSUNDAY2024 5:33:57 PM
Nari

Health Tips: डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Oct, 2021 11:31 AM
Health Tips: डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं ये फल, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ताकि उनके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहे। वहीं दूसरी चीजों की तरह फलों में भी मारी मात्रा में चीनी होती है। ऐसे में डायबिटीक पेंशेट्स आमतौर पर फल खाने को लेकर चिंता में रहते हैं। मगर एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ फलों में नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही शरीर को अन्य जरूरी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मिल जाते हैं। चलिए जानते हैं डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद फल...

अमरूद

अमरूद विटामिन ए, सी, फॉलेट, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसमें लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानि जीआई होता है जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अमरूद इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

एवोकाडो

एवोकाडो हैल्दी फैट, 20 से अधिक विटामिन व खनिजों का बड़ा स्त्रोत माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक व कार्ब्स काफी कम होता है। इसलिए डायबिटिक पेशेंट्स के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

कीवी

डायबिटीज के मरीजों को कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। कीवी पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें नेचुरल शुगर काफी कम मात्रा में होती है। इसलिए इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

PunjabKesari

पपीता

पपीता विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही एक मीडियम साइज पपीते में 120 कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में यह डायबिटिक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पेपेन एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में कब्ज, पेट में भारीपन, अपच आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

स्टार फ्रूट

स्टार फ्रूट में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम आदि गुण होते हैं। इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज बिना किसी परेशानी के इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

संतरा

डायबिटीज मरीजों के लिए संतरा फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर व साइट्रिक एसिड अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। संतरे को डेली डाइट में फ्रूट्स सैलेड, जूस आदि की तरह शामिल किया जा सकता है।

Related News