20 APRSATURDAY2024 2:33:11 PM
Nari

1 महीने में कम हो जाएगा 5 किलो तक वजन, डाइट में लाएं ये बदलाव

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 20 Jun, 2020 11:43 AM
1 महीने में कम हो जाएगा 5 किलो तक वजन, डाइट में लाएं ये बदलाव

वजन कम करना जितना हमे मुश्किल लगता है, उतना मुश्किल काम भी नहीं है शरीर का वजन घटाना। बस छोटे-छोटे बदलाव और थोड़ी सहन शक्ति आपको अपना टारगेट अचीव करने में मदद करती है। वजन कम करने के लिए जहां 30 प्रतिशत आपका वर्कआउट काम आता है वहीं 70 प्रतिशत आपकी डाइट आपके काम आती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप छोटे-छोटे बदलावों के साथ 1 महीने में कम से कम 4 से 5 किलो वजन कम कर सकते हैं।

आइसक्रीम

गर्मियों के दिनों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का सभी का मन करता है। मगर आइसक्रीम में मौजूद कैलोरीज आपके द्वारा किया गया हफ्ते भर का वर्कआउट खत्म कर देती है। हां जो लोग स्लिम हैं वे हफ्ते में एक बार आइसक्रीम खा सकते हैं, मगर वजन कम करने वालों को आइसक्रीम को बिल्कुल न कहनी पड़ेगी। आप 2 महीने लगातार आइसक्रीम खाना बंद कर दें, आपका वजन अपने आप कम होने लगेगा।

हाई कैलोरीज ड्रिंक्स

कुछ लोग गर्मियों में शेक्स पीना पसंद करते हैं। मगर शेक्स बॉडी में जाकर फुलावट लाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर इन गर्मियों आप वजन कम करना चाहते हैं, तो बनाना शेक, मैंगो शेक या फिर कोल्ड कॉफी जैसी चीजों को 2-3 महीने के लिए बिल्कुल बंद कर दें। इसकी जगह आप नमकीन लस्सी पिएं। फाइबर युक्त लस्सी वजन भी नहीं बढ़ने देगी और शरीर में कई पोषक तत्वों को भी पूरा करेगी।

सैंडविच

गर्मियों में लोगों को रोटी बनाना मुश्किल लगता है, ऐसे में कुछ लोग ब्रेकफास्ट में सैंडविच खाना पसंद करते हैं। मगर ब्रेड चाहे ब्राउन हो या फिर व्हाइट उसमें ढेर सारे कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो आपको मोटा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में मोटापे से बचने के लिए हफ्ते में एक बार ही बस सैंडविच खाएं, वो भी बिना मक्खन के। उसी तरह केक पेस्टरीज इत्यादि से भी कोसों दूर रहना है। इनमें ढेर सारी मात्रा में चीनी और मैदे का इस्तेमाल किया जाता है, अगर आप जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं तो बताई गई सभी चीजों से 2-3 महीने के लिए पूरी तरह किनारा कर लें।

PunjabKesari, Sandwich

भूख लगने पर क्या खाएं?

अब भूख पर कंट्रोल तो किसी का भी नहीं है। ऐसे में अपना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर अच्छे से करें। हल्की-फुल्की भूख लगने पर बेकड ओट्स कुकीज खाएं, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, नींबू पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। यह आपके पेट को भरा भी रखेगा और वजन कम करने में भी आपकी मदद जरूर करेगा। इसके अलावा सुबह खाली पेट आधे गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीना न भूलें। 

 

Related News