25 APRTHURSDAY2024 5:11:41 PM
Nari

दुनिया के सबसे महंगे और सस्ते देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत का रैंक

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 06 Feb, 2020 02:15 PM
दुनिया के सबसे महंगे और सस्ते देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत का रैंक

घूमने की जब बात आती है तो लोग बेस्ट प्लेस के साथ अपनी सेविंग का जरुर ध्यान रखते है। अपनी पसंद के साथ हर कोई अपने बजट का ध्यान रखता है ताकि कहीं घूमने के चक्कर में उनका बजट न हिल जाए। अगर आप भी किसी ऐसे देश या जगह पर घूमने का प्लान बना रहे है तो चलिए आपको दुनिया के सबसे सस्ते और महंगे देशों के बारे में बताते है। हाल ही में अमेरिका की बिजनैस मैग्जीन सीईओ वर्ल्ड ने दुनिया के 132 देशों का सर्वे करके यह लिस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने दुनिया के शहरों में सस्ते और महंगे देशों में विभाजित किया है। 

PunjabKesari

इन आधारों पर किया गया सर्वे

इन देशों में रहने वाले लोगों का मकान का किराया, किराने का सामान, रेस्त्रां में खानपान की कीमतों को शामिल किया गया था। वहीं विशेषज्ञों ने कपड़ें, टैक्सी का किराया, इंटरनेट की कीमतों को भी शामिल किया। जिसके बाद इन सब के आधार पर इन देशों को रैंकिंग की दी गई है। इस सर्वे में 132 देशों की राजधानियों के मशहूर होटल, पॉश इलाके की कॉलोनियां शामिल की गई। इसका मुख्य मकसद दुनिया में बभढ़ रहे बिजनेस इंडेक्स को सामने लाना है। 

 

PunjabKesari

सबसे महंगा शहर है स्विट्जरलैंड

86 लाख की आबादी वाला यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड ने 122 अंक के साथ दुनिया का सबसे महंगा देश है। वहीं 53.6 लाख की आबादी वाला देश नॉर्वे ने 101 अंक के साथ दूसरा, 3.63 लाख की आबादी वाला आईसलैंड ने 100 अंक के साथ तीसरे स्थान हासिल किया। 83 अंक के साथ जापान ने चौथा, डेनमार्क ने पांचवा, 82 अंक के साथ बाहमास ने छठा, 81 अंक के साथ लग्जमबर्ग ने सातवां, इजरायल ने आठवां, सिंगापुर ने नौंवा और 78 अंक के साथ साउथ कोरिया ने दसवां स्थान हासिल किया। 

PunjabKesari

पाकिस्तान रहा सबसे सस्ते शहर 

वहीं दूसरी तरफ जब दुनिया के सबसे सस्ते देशों की लिस्ट जारी की गई तो उसमें 21 अंक के साथ  पाकिस्तान ने पहला, 24 अंक के साथ अफगानिस्तान ने  दूसरा  और 24 अंक के साथ ही भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस लिस्ट में 25 अंक के साथ सीरिया न चौथा, 26 अंक के साथ उज्बेकिस्तान ने पांचवा, 26 अंक के साथ किर्गिस्तान ने छठा, 27 अंक के साथ ट्यूनीशिया ने सातवां, 27 अंक के साथ वेनेजुएला, 28 अंक के साथ कोसोवो ने नौवां और जॉर्जिया ने दसवां स्थान हासिल किया।

PunjabKesari

 पीछे रहे यह देश 

वहीं लिस्ट में दुनिया के कई बड़े देश जैसे कि फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, चीन, रुस और ईरान बहुत ही पीछा रहे है। 

PunjabKesari
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News