03 MAYFRIDAY2024 4:54:08 PM
Nari

ना महंगे कपड़े- ना कोई Show Off, बीवी Nita के बिलकुल उल्ट है Mukesh Ambani

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Dec, 2023 12:49 PM
ना महंगे कपड़े- ना कोई Show Off, बीवी Nita के बिलकुल उल्ट है Mukesh Ambani

जियो कंपनी के मालिक और भारत के अमीर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी, आए दिन किसी ना किसी इवेंट को लेकर सुर्खियों में ही रहते हैं हालाँकि उनसे ज़्यादा लाइमलाइट बटौरती है उनकी बीवी नीता अम्बानी। वह अपने लाइफस्टाइल और fashion के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में ही रहती है लेकिन आज हम बात करेंगे मुकेश अम्बानी पर, की कैसे वह इतने बड़े बिज़्नेस को सम्भालते हैं और उनका lifestyle कैसा हैं? 

सिंपल सोबर हैं मुकेश अंबानी

नीता अम्बानी जहां अक्सर अपने स्टाइल और लग्ज़री फ़ैशन के लिए जानी जाती है, मुकेश अंबानी उतने ही सिम्पल सोबर नजर आते हैं। इतना बड़ा बिजनेसमेन जिसका गेटअप एक दम सिम्पल ही रहता है। वह हमेशा ही सिम्पल पैंट शर्ट या कोट पैंट में ही नजर आते है। ना कभी लुक बदला ना कभी हेयरस्टाइल। ये बहुत बड़ी बात है। मुकेश अम्बानी की सादगी ही सबको इम्प्रेस करती है। 

PunjabKesari

8400 करोड़ USD है मुकेश का नेटवर्थ

फोर्ब्स रिपोर्ट की मानें तो उनकी नेटवर्थ 8400 करोड़ USD बताई जाती है। वह, मार्च 2022 तक एशिया के दूसरे सबसे अमीर और दुनिया के 10 वें सबसे अमीर व्यक्ति रहे। इतना अमीर शख्स होगा तो जाहिर सी बात है उसका लाइफस्टाइल भी वैसा ही होगा। अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि मुकेश अंबानी खाते क्या है? स्टाफ और बिजनेस को कैसे हैंडल करते हैं? इनके घर नौकर कितने है और मुकेश अम्बानी इंने कितनी सैलरी देते हैं? चलिए बताते हैं..॥ 

2 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी लेते हैं मुकेश अंबानी के नौकर

 रिपोर्ट की मानें तो मुकेश अंबानी के एंटीलिया में करीब 600 नौकर काम करते हैं और उनके सारे सर्वेंट ऐश-ओ-आराम की जिंदगी भी जी रहे हैं। सेलेरी की बात करें तो चाहे वो अंबानी का ड्राइवर हो या कुक, रिपोर्ट की मानें तो सभी को 2 लाख रुपए प्रति महीने सैलरी दी जाती है जोकि समय के साथ बढ़ती रहती हैं।

PunjabKesari

 मुकेश अंबानी के यहां काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स को सैलरी के साथ ही इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी मिलता है। मुकेश आगे उनके बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हैं।  इतना ही नहीं, उनके स्टाफ के बच्चे तक विदेश में पढ़ते है। लेकिन मुकेश अंबानी के घर में नौकरी करना इतना आसान नहीं है क्योंकि इस नौकरी को पाने के लिए आपके पास उनके बताए सारे दस्तावेज और अनुभन होने जरूरी होते हैं। 

मुकेश अम्बानी खाते क्या हैं चलिए ये भी बताते हैं 

अब आप सोचते होंगे कि उनके कुक डिशेज भी 56 तरह की बनाते होंगे लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है क्योंकि अंबानी फैमिली बिल्कुल सादा खाना खाती हैं। मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी है। उन्हें गुजराती खाना पसंद है। गुजरात की उन्हें हर डिश पसंद है लेकिन उनकी फेवरेट डिश इडली सांबर है। रिपोर्ट्स की माने तो मुकेश खुद भी कुकिंग करते हैं। वो कभी-कभार खुद भी खाना बना लेते है, इसके अलावा अगर उनके घर में कोई सबसे अच्छा खाना बनाता है तो वो उनकी बेटी ईशा अंबानी है जिसका जिक्र खुद नीता ने एक इंटरव्यू में किया था। जब बेटी की शादी थी तो अम्बानी परिवार और बॉलीवुड के स्टार्स मेहमानों को खाना परोसते नजर आए थे। 

PunjabKesari

 नीता और मुकेश अंबानी दोनों का व्यवहार नौकरों के प्रति काफी विनम्र है। सिर्फ घर के नौकरों के साथ ही व्यवहार अच्छा है बल्कि वो अपनी कंपनी में काम करने वाले हर स्टाफ के साथ भी काफी नरमी से पेश आते हैं।

PunjabKesari

नीता अम्बानी के साथ अक्सर मुकेश अम्बानी भी नजर आते हैं। मुकेश अम्बानी एक आइडल पति भी है। पत्नी को सम्मान  देना उन्हें बखूबी आता है और यही है एक आदर्श पुरुष की ख़ासियत। मुकेश अम्बानी को अपनी बेटी और बहू दोनों के साथ ही देखा जाता है। वह बहू बेटी में किसी तरह का कोई फर्क नही करते। जो अपनी मां, पत्नी बेटी और बहू का सम्मान कैसे करना है अच्छे से जानता है। 
 

Related News