25 APRTHURSDAY2024 9:10:22 AM
Nari

दुल्हनों में बढ़ा Portrait Mehndi का क्रेज, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 14 Jun, 2021 06:02 PM
दुल्हनों में बढ़ा Portrait Mehndi का क्रेज, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

भारतीय शादियों में मेहंदी की रस्म अहम होती हैं क्योंकि इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। इस दिन न सिर्फ दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है बल्कि उसकी सहेलियां या रिश्तेदार भी मेहंदी लगाने का शगुन पूरा करती हैं। मगर यह अब एक रस्म न रहकर फैशन ट्रेंड बना चुका है। बात अगर मेहंदी की करें तो पहले के मुकाबले आज के मेहंदी डिजाइन्स में काफी बदलाव आ चुका है। पहले के मुकाबले सिंपल की बजाए आजकल की दुल्हनें पोट्रेट मेहंदी ज्यादा पसंद कर रही हैं। 

PunjabKesari

अब दुल्हनें हाथ पर पिया के नाम के साथ अपनी लव स्टोरी, या दूल्हा दुल्हन मोटिफ वाली पोट्रेट मेहंदी भी लगवाती हैं। केवल दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर ही नहीं बल्कि बारात, फेरे, जयमाला आदि के पोर्ट्रेट की मेहंदी भी लगवाई जाती है। अगर आप भी अपने वेडिंग लुक में कुछ डिफरैंट एड करना चाहती हैं तो पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी लगाएं। आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन ढूंढकर लाए हैं जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।  

PunjabKesari

आप अपनी फर्स्ट डेट को बयां करने के लिए इस स्टाइल में पोर्ट्रेट मेहंदी लगा सकती हैं, जो आपके उस पल को फिर से यादगार बना देगा। 

PunjabKesari

आप बचपन के सपनों से लेकर अपनी शादी के खास पल को पोर्ट्रेट मेहंदी के जरिए यूं पार्टनर से जाहिर कर सकती हैं। 

PunjabKesari

जयमाला पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन भी दुल्हन के लिए बेस्ट है।

PunjabKesari

PunjabKesari

आप आगे मम्मी-पापा, सास-ससुर और पीछे अपनी व दूल्हे का पोर्ट्रेट बनवा सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

राधा-कृष्ण की दीवानी है तो अपने हाथों में उनकी तस्वीर बनवा सकती हैं।

PunjabKesari

Related News