29 APRMONDAY2024 6:24:15 AM
Nari

क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ हुआ राखी की मां का अंतिम संस्कार, आंखों में आंसू लिए दी मां को बिदाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Jan, 2023 06:22 PM
क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ हुआ राखी की मां का अंतिम संस्कार, आंखों में आंसू लिए दी मां को बिदाई

बीती रात बिग बॉस फेम राखी सावंत की मां जया भेड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मां ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई हैं। राखी की मां पिछले कुछ समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी, इससे पहले उनकी मां का ऑपरेशन भी हुआ था। राखी सावंत ने आज अपनी मां का अंतिम संस्कार किया जिसमें रश्मि देसाई, फराह खान, संगीता जैसी कई एक्ट्रेस ने अंतिम संस्कार में आकर एक्ट्रेस का हौंसला बढ़ाया है। इसके अलावा राखी के भाई भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे। 

अस्पताल से पार्थिव शरीर ले जाया गया शमशान 

राखी सावंत इस समय बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में राखी सांवत को संभालने उनके पति आदिल दुर्रानी भी एक्ट्रेस के साथ नजर आए। दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह राखी का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं राखी सावंत के भाई राकेश भी सुबह से अस्पताल में ही दिखाई दिए थे।अस्पताल से पार्थिव शरीर शमशान घाट ले जाया गया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रो-रोकर हुआ राखी का बुरा हाल 

अपनी मां के निधन के बाद राखी सावंत टूट से गई हैं। एक्ट्रेस के लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया है। मां के पार्थिव शरीर को देखकर वह रोए जा रही हैं। उनकी पति ने उन्हें संभाला लेकिन मां के जाने का दुख एक्ट्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

रीति-रिवाजों के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

राखी ने अपनी मां जया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनके परिवार ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ उन्हें विदाई दी है। 

भाईजान ने की एक्ट्रेस से बात 

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस राखी सावंत की मां के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खाने ने राखी से बात की है और उन्हें सांत्वना भी दी है। 

मां के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कई सितारे 

बिग बॉस की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी राखी की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। रश्मि ने इस दौरान राखी को गले लगाया और उनका हौंसला बढ़ाया। इसके अलावा डायरेक्टर फराह खान, एक्ट्रेस संगीता भी राखी के घर पहुंची थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मां के लिए प्रेयर करती दिखी राखी 

एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वीडियो में राखी अपनी मां के लिए प्रेयर करती हुई नजर आ रही हैं। प्रेयर करते भी राखी की आंखों से रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

 

 

Related News