
नारी डेस्क : कुनिका सदानंद एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई है, एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि - जब आप शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं और उनके घर बर्बाद कर रही थीं, तब आपका विवेक कहां था? अब ऐसा यूजर ने क्यों कहा ये सुनिए, ये बात तो सब जानते हैं कि कुनिका, कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में थी, लिव इन में सालों रहने के बाद वह अलग हुई थी। बस इसी बात को लेकर एक बार फिर वो ट्रोल हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कुमार सानू के साथ बीते रिश्ते को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुनिका ने भी बड़े समार्ट तरीके से जवाब दिया। हाल ही में एक यूजर ने कुनिका को 'होम ब्रेकर' यानी घर तोड़ने वाली कहकर निशाना साधा, जिस पर एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया। ये पूरा विवाद सोशल मीडिया की एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ जब कुनिका ने CJP के प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि जब सरकार लोगों की बात सुनना बंद कर दे, तब सवाल उठाना और भी जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सोनम वांगचुक का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और न्याय के लिए आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति का सवाल है। कुनिका ने लोगों से राय मांगी लेकिन कुछ ने उन्हें फ्लॉप एक्टर कहकर उनकी आलोचना की।
एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके और कुमार सानू के पुराने रिश्ते का जिक्र था। यूजर ने उन्हें 'होम ब्रेकर' भी कहा। दरअसल, जब कुनिका और कुमार सानू का रिश्ता था, उस समय सिंगर पहले से शादीशुदा थे। यूजर ने पूछा- 'जब आप शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध बना रही थीं और उनके घर बर्बाद कर रही थीं, तब आपका जमीर कहां था? इसका जवाब देते हुए कुनिका ने लिखा, 'अरे भाई, देश में मुझसे और मेरी जिंदगी से कहीं बड़े मुद्दे चल रहे हैं। लगता है आप मेरी खूबसूरती और समझदारी से बहुत प्रभावित हैं। अब आगे बढ़ो, छुट्टा नहीं है भाई। अब उनके जवाब की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है।

आपको बता दें कि कुनिका और कुमार सानू का रिश्ता तब शुरू हुआ था जब 27 साल की थी। 6 साल के रिलेशनशिप में उन्होंने सानू व उनके परिवार का पूरा सम्मान रखा और रिश्ते को प्राइवेसी में रखा। बाद में दोनों की राहें अलग हुई और दोनों लाइफ में आगे बढ़ गए। बाद में बिग बॉस 19 में भी कुनिका ने कई बार इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।