19 APRFRIDAY2024 12:02:22 AM
Nari

नहाते वक्त कौन से अंग पर पहले पानी डालना सही? जानिए नहाने का सही तरीका

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Apr, 2021 05:16 PM
नहाते वक्त कौन से अंग पर पहले पानी डालना सही? जानिए नहाने का सही तरीका

शरीर की सफाई करने के लिए हर कोई नहाता है। खासतौर पर गर्मियों में तो लोग दिन में कई बार और लंबे समय तक नहाते हैं। नहाने से बॉडी पर मौजूद बैक्टीरिया साफ होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। ऐसे में बहुत लोग जल्दी नहाने की करते हैं। मगर बहुत से लोगों का नहाने का तरीका गलत होता है। इसके कारण शरीर को नुकसान झेलना पड़ सकता है। असल में, 
 क्या आप जानते हैं कि नहाने की शुरुआत में शरीर के किस अंग पर पानी डालना चाहिए? तो चलिए आज हमको नहाने से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

शरीर के इस अंग में डालें सबसे पहले पानी

आमतौर पर लोग नहाते वक्त सबसे पहले सिर पर पानी डालते हैं। अगर आप भी ऐसा करती है तो अपनी इस आदत को सुधार लें। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में ऐसा करने से बचें। असल में ऐसा करने से सिर की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बॉडी का टेंमरेचर गिरने से खून का प्रवाह कम होने का खतरा रहता है। इससे दिमाग को हानि हो सकती है। इसलिए सबसे पहले सिर नहीं बल्कि पैरों पर पानी डालना चाहिए। इससे आप पानी का तापमान पता लगा सकती है। असल में, हमारे शरीर पर पैर सबसे ठंडे और सिर गर्म होता है। ऐसे में नहाने की शुरुआत ठंडे अंग यानी पैरों से करनी सही मानी जाती है। 

गर्दन पर पानी डालने से तनाव होगा कम

नहाते समय गर्दन पर पानी डालने से स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है। इससे नर्वस सिस्टम बेहतर ढंग से काम करता है। ऐसे में गर्दन व बाकी के अंगों पर पानी डालने के बाद ही सिर गीला करें। इस तरह सिर व पानी के तापमान में अधिक अंतर नहीं होगा। 

PunjabKesari

गुनगुने पानी से नहाने के फायदे 

- इससे शरीर पर मौजूद कीटाणु मर जाते हैं। 
- सर्दी, खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। 
- डायबिटीज होने से खतरा कम होता है। 
- जोड़ों व  गठिया के दर्द से आराम मिलता है। 
- मेटाबॉलिज्म लेवल तेज होता है। 

कितनी बार और कितने समय नहाना सही

एक दिन में 2 बार और सिर्फ 20 मिनट तक नहाना चाहिए। 

नहाने का सही समय

सुबह के समय पर तो हर कोई नहाता है। इससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है। मगर दिन के साथ शाम के समय नहाना भी फायदेमंद होता है। 

सुबह नहाने के फायदे...

- दिनभर फ्रेश फील होता है। 
- आलस व थकान दूर होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। 

PunjabKesari

शाम को नहाने के फायदे...

- दिनभर का स्ट्रेस व थकान दूर होता है। 
- रात को अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। 
- शरीर का वात बैलेंस रहता है। 

ज्यादा नहाना नुकसानदायक 

कई लोग गर्मी से बचने के दिन में कई बार और लंबे समय तक नहाते हैं। मगर इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। फिर भले वह गुनगुने पानी से नहाएं या ठंडे। एक अध्ययन के अनुसार, लंबे समय या 2 से अधिक बार नहाने से पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। साथ ही शरीर में कमजोरी होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। असल में, इससे बॉडी को वायरस से बचाने वाले बैक्टीरिया बह जाने का खतरा रहता है। साथ ही त्वचा में रूखापन बढ़ने से स्किन संबंधी समस्या होने लगती है। 

कोशिश करें कि सिर्फ इस 2 समय में औ सही तरीके से नहाएं। नहीं तो सेहत संबंधी संमस्याएं हो सकती है। 

Related News