19 APRFRIDAY2024 12:34:40 PM
Nari

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बुढ़ापा दूर रखेगा गाजर, जानें इसके फायदे और नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Nov, 2021 01:55 PM
इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बुढ़ापा दूर रखेगा गाजर, जानें इसके फायदे और नुकसान

गाजर सर्दियों में खाई जाने वाली सब्जियों में एक है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत संबंधी समस्याएं दूर करने में मदद करता है। इसमें आयरन, तांबा, मैग्नीज, विटामिन ए, सी, के, फोलेट, पैंटोथैनिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंटस, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती हैं। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। मगर एक्सपर्ट अनुसार, गाजर का जरूरत से अधिक सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चलिए आज हम आपको गाजर खाने के फायदे व नुकसान बताते हैं...

इस समय खाएं गाजर

वैसे तो आप गाजर को किसी भी समय खा सकते हैं। मगर फिर भी यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज के साथ इसे खा रहे हैं। वहीं गाजर का सलाद दोपहर में खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं रात को इसे खाने सेहत को फायदा नहीं मिलता है।

PunjabKesari

ऐसे करें डेली डाइट में शामिल

आप गाजर को सब्जी, सलाद, हलवा, जूस और मिठाई आदि के रूप में खा सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं गाजर खाने के फायदे...


ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

गाजर में मौजूद अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन आदि तत्व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

दिल रहेगा दुरुस्त

इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।

लीवर रहेगा स्वस्थ

गाजर में मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण शरीर में जमा गंदगी बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लीवर में सूजन, संक्रमण, जलन आदि से आराम मिलता है।

PunjabKesari

पाचन तंत्र होगा मजबूत

इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर के जरिए मल त्यागने की क्रिया में उत्तेजना आती है। इसके अलाव इसका सेवन करने से आमाशय रस के स्राव को बढ़ावा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गाजर में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद माने जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद beta-carotene मोतियाबिंद से आंखों को बचाता है। आंखओं की रोशनी में सुधार करता है। एक्सपर्ट अनुसार शरीर में beta-carotene की कमी होने से अंधेपन का शिकार होने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए गाजर का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है।

बढ़ती उम्र को रोके

गाजर में मौजूद beta-carotene मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे कोशिकाओं की सेहत बरकरार रहती है। इसके अलावा गाजर का जूस त्वचा में  कॉलोजन का उत्पादन करने में मदद करता है। ऐसे में झुर्रियों की समस्याएं दूर रहती है। ऐसे में ग्लोइंग, जवां रहने के लिए डेली डाइट में गाजर शामिल करें।

वजन रखे कंट्रोल

गाजर में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में बढ़ते वजन से परेशान लोगों को डेली डाइट में गाजर का सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

घाव भरने में मददगार

घाव का इलाज करने में भी गाजर फायदेमंद मानी गई है। इसमें मौजूद beta-carotene घावों को तेजी से भरने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन ए, सी, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है।

चलिए अब जानते हैं अधिक मात्रा में गाजर खाने के नुकसान...

. गाजर का अधिक सेवन करने से शरीर का रंग फीका पड़ सकता है।
. कई लोगों को गाजर से एलर्जी होती हैं। ऐसे में इसे खाने से पहले एक बार सोच लें।
. गाजर में शुगर की मात्रा अधिक होती हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कच्ची गाजर खाने से बचना चाहिए। वे उबली गाजर खा सकते हैं।
. स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी गाजर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। दरअसल, इससे मां के दूध का स्वाद बदल सकता है।
. इसके अलावा अधिक मात्रा में गाजर खाने से गैस, दस्त, पेट दर्द, पेट फूलना आदि समस्याएं हो सकती है।

Related News