29 APRMONDAY2024 11:22:16 AM
Nari

Halloween Day: जानिए अलग-अलग जगह पर कैसे मनाते हैं हैलोवीन डे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Oct, 2021 05:46 PM
Halloween Day: जानिए अलग-अलग जगह पर कैसे मनाते हैं हैलोवीन डे

हर साल विश्वभर में 31 अक्तूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को अमेरिका व यूरोपीय देशों में फसल के अंतिम दिन मनाने की परंपरा है। ऐसे में ये लोग इसे नए साल के रूप में भी मनाते हैं। इसके साथ ही पश्चिमी देशों में इस त्योहार को पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन कई देशों में छुट्टी होती है और लोग इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। विदेशों के साथ भारत के लोग भी अब हैलोवीन मनाने लगे हैं। इस दिन  डरावनी वेशभूषा पहनने के साथ खाने को भी डरावने तरीके से तैयार करते हैं। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में दुनियाभर में हैलोवीन मनाने का अलग-अलग तरीका बताते हैं...

न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क के मैनहैटन के ग्रीनविच गांव में हर साल हेलोवीन परेड की जाती है। इसकी थीम हर साल नई रखी जाती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

लॉस वेगास

लॉस वेगास के लोग हैलोवीन पार्टी पार्टी क्लब व कसीनो में करते हैं। कई जगहों पर हेलोवीन थीम शो आयोजित किए जाते हैं। लोग भूतिया ड्रेस में पार्टी का मजा लेते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

ऑरलैंडो (फ्लोरिडा)

ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में डिज्नी वर्ल्ड का मैजिक किंगडम पार्क हैलोवीन पार्टी का आयोजन करता है। यह पार्टी महीनेभर तक चलती है। ऐसे में इस दौरान बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई खूब एन्जॉय करता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

सालेम (मैसाचुसेट्स)

सालेम, मैसाचुसेट्स में 1 महीने तक हैलोवीन फेस्टिवल का आयोजन होता है। इसे ‘फेस्टिवल ऑफ द डेड' कहते हैं। इस दौरान लोग भूतिया ड्रेस में तैयार होकर मौज-मस्ती करते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

न्यू ऑरलियन्स

न्यू ऑरलियन्स में देश की सबसे बड़ी हेलोवीन परेड ‘ब्रू ऑफ क्रेवे' का आयोजन होता है। यहां पर आप वूडू म्यूजिक, आर्ट्स का भी आनंद मना सकते हैं।

PunjabKesari

डलास (टेक्सास)

डलास, टेक्सास में अमेरिका का सबसे बड़ा हैलोवीन थीम पार्क है। इस पार्क का नाम ‘स्क्रीम हैलोवीन' है। यहां पर लोग इस दिन को एक साथ मिलकर मनाते हैं।

PunjabKesari

कीने (न्यू हैम्पशायर)

कीने, न्यू हैम्पशायर में इस खास दिन पर कद्दू महोत्सव मनाया जाता है। आप यहां पर बियर गार्डेन भी देखने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

 

 

Related News