23 APRTUESDAY2024 4:22:01 PM
Nari

इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Aug, 2020 06:25 PM
इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जीवन में होने वाली बहुत सी घटना का संबंध हमारी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। ऐसे में व्यक्ति को कभी अच्छा तो कभी बुरे वक्त का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको आपकी राशि के मुताबिक बताते हैं कि 31 अगस्त 2020 से 06 सितंबर 20 तक का यह सप्ताह किस तरह रहेग। साथ ही किस राशि के लोगों को किन चीजों का विशे। ध्यान रखने की जरूरत है...

मेष राशि

इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग लाल और शुभ अंक- 9, 18, 27 होंगे।

मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। अगर आपने किसी काम करने की योजना बनाई है तो ऐसे में उसे शुरू करने के लिए यह समय काफ लाभदायक रहेगा। आपको काम में सफलता मिलने के साथ अपने दोस्तों का भी पूरा साथ मिलेगा। 

सेहत - इन लगों को सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

कारोबार - कारोबार में बढ़ोतरी व वृद्धि होगी।

यात्रा - सप्ताह मध्य में दूर की यात्रा करने से बचें। नहीं तो किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा - सप्ताह के आखिर के दो दिनों सफलता मिलने के योग्य है। 

उपाय - इन लोगों को अपने पूजाघर में मंगल यंत्र को स्थापित कर रोजाना उसकी पूजा करने से लाभ मिलेगा।

nari,PunjabKesari

वृष राशि

शुभ रंग - इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग सफेद और शुभ अंक- 6, 15, 24 होंगे। 

आपको अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में पैसों से जुड़े काम को करने के लिए थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। 

सेहत- अपने सेहत के प्रति इन लोगों को थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। 

कारोबार- आप को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

यात्रा - इस समय की गई यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। 

शिक्षा - वृष राशि के लोगों को इस सप्ताह में हर काम में सफलता मिलने के चलते शिक्षा के क्षेत्र में  भी लाभ होगा।

उपाय - इन लोगों को जीवन में सफलता पाने के लिए शुक्र यंत्र घर में स्थापित कर रोजाना सुबह सच्चे  मन से पूजा करनी चाहिए। 

मिथुन राशि

शुभ रंग - मिथुन राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग हरा और अंक - 5, 14, 23 रहेंगे।  

इस राशि के लोगों का यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में हर काम में सफलता मिलने से मन की मनोबल बढ़ेगा। धन औऱ आय के नई स्त्रोत मिलने के साथ सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।

सेहत - स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। 

कारोबार नौकरी में तरक्की मिलने के साथ कारोबार में लाभ मिलने के संयोग बन रहे है। 

यात्रा - किसी भी जगह जा रहे है तो वह सफल रहेगी।

शिक्षा - विद्यार्थियों को और मेहनत करके ही लाभ मिलेगा।

उपाय - इन लोगों को अपने पूजाघर में बुध यंत्र को स्थापित कर रोजाना उसकी पूजा करने से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

शुभ रंग - इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ सफेद और अंक - 2, 11, 20, 29 रहेंगे।

कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह मिला-जुला लाभ मिलेगा। सप्ताह के बीच में किस्मत साथ देगी वहीं अंत में काम को करने में कठिनाइयां आने से ध्यान भटकेगा। मगर किसी  भी तरह आप अपना हौंसला न छोड़ें क्योंकि अगला सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहेगा।

सेहत- आपको सेहत के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत है।

कारोबार- बेहतर तरीके से काम होंगे ऐसे में मन को शांति मिलेगी। साथ ही धन लाभ होने की संभावना बनेग।

यात्रा - वाहन को थोड़ा सावधानी से चलाएं। इसके साथ ही अगर कही दूर जाना है तो यात्रा न करने में ही भलाई है। 

शिक्षा - विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत रंग लाएगी।

उपाय - इन लोगों को जीवन की परेशानियों को दूर करने और सफलता पाने के लिए चन्द्र यंत्र को पूजाघर में स्थापितकर रोजाना उसकी पूजा करने से लाभ मिलेगा। 

nari,PunjabKesari

सिंह राशि

इस राशि के लोगों का शुभ रंग गहरा लाल न गुलाबी रहेगा। साथ ही इनके शुभ अंक - 1, 10, 28 होंगे।

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा होते हुए भी इन्हें कामों में सफलता नहीं मिल पाएगी। ऐसे में इनका मन विटलिच रहेगा। सप्ताह के मध्य को छोड़कर बाकी के दिनों में लाभ मिलने के चांचिस है। सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। 

सेहत - इन्हें सप्ताह के मध्य में सेहत से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन्हें मानसिक उलझनोसे बचने की जरूरत है।

कारोबार- व्यवसाय के मामले में इनका सप्ताह मिला-जुला रहेगा। 

यात्रा - सप्ताह के मध्य में चोट लगने की संभावना है।ऐसे में इन्हें वाहन थोड़ा संभल कर चलाने की सलाह दी जाती है। 

शिक्षा - विद्यार्थियों को मेहनत का  फल मिलेगाय़

उपाय - इस राशि के लोगो को सूर्य यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों का शुभ रंग हरा और इनके शुभ अंक -  5, 14, 23 होंगे। 

इनके लिए यह सप्ताह मिव-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में लाभ मिलेंगे, वहीं मध्य मनोरंजन कार्यों में बीतने के साथ जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मगर इन्हें सप्ताह के अन्त में सावधानी से काम करने की जरूरत है।

सेहत - यह सप्ताह सेहत के लिए अनुकूल रहेगा।

कारोबार -कारोबार में उतार-चढ़ाव होने से किसी भी फैसले को सोचकर लेने की सलाह दी जाती है।

यात्रा - यात्रा आवश्यक न हो तो सप्ताह के अन्त में स्थगित करें, और आवश्यक हो तो उपाय करके ही घर से निकलें अन्यथा चोट-चपेट के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

शिक्षा - विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

उपाय -  इस राशि के लोगो को बुध  यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

तुला राशि

इस राशि के लोगों का शुभ रंग सफेद और इनके शुभ अंक- 6, 15, 24  होंगे।

इस राशि के लोगों का यह सप्ताह परिवार के साथ बेहत बीतेगा दोस्तो का साथ मिलने से सभी रूके हुए काम बेहतर तरीके से होंगे। सभी कामो में सफलता मिलने के साथ दुश्मनों से छुटकारा  मिलेगा। 

सेहत- सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बीमार हो सकते है। 

कारोबार - सभी काम बेहतर तरीके से होने से धन लाभ होगा। 

यात्रा - यात्रा से भी लाभ मिलेगा। ऐसे में मन शांत व खुश रहेगा। 

शिक्षा - विद्यार्थियों को  शुभ परिणाम मिलेंगे।

उपाय - इन लोगों को अपने पूजाघर में शुक्र यंत्र को स्थापित कर रोजाना उसकी पूजा करने से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग - लाल व शुभ अंक - 9, 18, 27 रहेंगे।

इस राशि के लोगों को सप्ताह की शुरआत में लड़ाई- झगड़ें व दोस्तों से मनमुचाव होने का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मन अशांत होने से इन्हें कार्यो को करने में देरी होगी। इन्हें अपने मन को नियंत्रित करके चलने से ही सफलता मिल पाएगी। सप्ताह के मध्य और अंत में कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल संयोग बन रहे हैं। ऐसे में इनका लाभ उठाना न भूलें। 

सेहत - सप्ताह मध्य तक सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

कारोबार - रूके हुए कामों में सफलता मिलने के साथ नौकरी में तरककी व लाभ मिलेगा।

यात्रा - इस सप्ताह किसी यात्रा में न जाने में ही भलाई है।

शिक्षा - दोस्तों का साथ मिलने से मन में खुशी व उत्साह रहेगा। साथ ही पढ़ाई के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। 

उपाय -  इस राशि के लोगो को मंगल यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

nari,PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग पीला व शुभ अंक- 3, 12, 21, 30 रहेंगे। 

इस राशि काे लोगों यह सप्ताह कार्यों में सफलता मिलने के साथ शुरू होगा। मगर सप्ताह के मध्य में किसी से धओखा मिल सकता है। ऐसे में पैसों से जुड़े कामों को करने से बचें। सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। 

सेहत -  शारीरिकस सेहत दरूस्त रहेगी। मगर किसी मानसिक रूप से मन में हल-चल मची रहेगी। 

कारोबार -  कारोबार में और भी सुधार होगा। 

यात्रा - किसी भी जगह की यात्रा से लाभ मिलेगा।

शिक्षा - इनका मन पढ़ाई से भटक सकता है। ऐसे में शांत मन से पढ़ने की कोशिश करें।

उपाय - इस राशि के लोगो को गुरू यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

मकर राशि

इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग नीला व शुभ अंक- 8, 17, 26 होंगे।

इस राशि के लोगों को सप्ताह की शुरूआत और मध्य मे सामान्य लाभ मिलेगा। मगर सप्ताह के अंत में कुछ परेशानियां धेलनी पड़ सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ने के साथ संतोष रहेगा।  मगर सप्ताह के अंत में तनाव झेलना पड़ सकता है। 

सेहत - सेहत बिल्कुल दरूरस्त रहेगी। 

कारोबार - कारोबार में तरक्की पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। 

यात्रा - यात्रा सुखमय होने के साथ धन लाभ और कार्यों में स फलता मिलेगी। 

शिक्षा - विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी होने के चलते इनका मन पढ़ाई से भटेगा।

उपाय - इस राशि के लोगो को शनि यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

कुम्भ राशि

इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग नीला व शुभ अंक- 8, 17, 26 होंगे। 

सप्ताह की शुरूआात में इनके मनोबल में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहने के साथ दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मेहनत के मुताबिक फल मिलने की संभावना है। 

सेहत- सेहत के लिहाज से यह सप्ताह काफी उत्तम रहेगा। 

कारोबार- नए कार्यों में सफलता मिलने के साथ धन से जुड़ी परेशानिां दूर होंगी। 

यात्रा - यात्रा का कोई खास लाभ न होने के चलते यात्रा टालना बेहतर रहेगा। 

विद्यार्थियों - यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए सामान्य रहेगा।

उपाय - इस राशि के लोगो को शनि यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

मीन राशि

इस राशि के लोगों का इस सप्ताह शुभ रंग पीला व शुभ अंक-  3, 12, 21, 30 होंगे। 

इस राशि के लोगों को बहुत प्रयास करने के बाद भी उनकी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल सकेगा। ऐसे में इनका मन उदास रहेगा। मगर सप्ताह के मध्य में सिचुएशन बेहतर होंगी। सप्ताह के अंत में धन लाभ होने के साथ परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। परिवारिक परेशानियां दूर होने के साथ नऊ योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। 

सेहत - इन लोगों को सेहतमंद रहने के लिए अपने खान-पान की ओर ध्यान देने की जरूरत है। 

कारोबार -इन्हें अपने बिना मतलब के खर्चों मपर रोक लगाने की जरूरत है। 

यात्रा- किसी भी दिशा में की गई यात्रा में सफलता मिलेगी। 

शिक्षा - विद्यार्थियों के मुताबिक समय होने के चलते पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 

उपाय - इस राशि के लोगो को गुरू यंत्र घर में स्थापित कर नित्य पूजा करें।

Related News