23 APRTUESDAY2024 11:59:17 AM
Nari

भारत के इन 5 सबसे बड़े Statues को देखकर हर कोई रह जाता है हैरान, जानें इनकी ऊंचाई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 May, 2021 06:35 PM
भारत के इन 5 सबसे बड़े Statues को देखकर हर कोई रह जाता है हैरान, जानें इनकी ऊंचाई

भारत अपने धर्म, रीति-रिवाजों से दुनियाभर में मशहूर है। वहीं यहां पर बहुत सी जगह व चीजें लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। वहीं भारत में कई ऐतिहासिक स्मारक भी स्थापित है। बता दें, दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी भारत में ही है। साथ ही ऐसे और भी कई प्रतिमा है जो बेहद ही ऊंची होने से काफी मशहूर है। ऐसे में इन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हमको भारत के कुछ फेमस स्टैच्यू के बारे में जानकारी देते हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया इलाके पर बना है। यह स्टैच्यू सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 522 फीट यानी 182 मीटर है। इतनी ऊंची होने से इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा माना गया है। ऐसे में यह दुनियाभर के लोगों द्वारा मशहूर है। साथ ही देश-विदेश से लोग इसे देखने आते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

तिरुवल्लुवर स्टैच्यू 

तिरुवल्लुवर स्टैच्यू, तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक छोटे से द्वीप पर स्थापित है। यह प्रतिमा तमिल के प्रसिद्घ लेखक तिरुवल्लुवर की है। बात इस स्टैच्यू, की ऊंचाई की करें तो यह करीब 133 फीट यानी 41 मीटर ऊंची प्रतिमा है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

भगवान बुद्ध की प्रतिमा

भारत के दक्षिण सिक्किम जिले में रवंगला के पास बुद्ध पार्क बना हुआ है। यह पार्क तथागत त्सल के नाम से भी दुनियाभर में मशहूर है। करीब 3 एकड़ में फैला यह पार्क बेहद ही सुंदर है। इसके ठीक बीच गौतम बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है, जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 130 फीट यानी 140 मीटर है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

हनुमान मूर्ति

हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। यह शिमला के मुख्य आकर्षणों में से एक मानी जाती है। वहीं कहते हैं कि संकटमोचन की इस मूर्ति को बनाने में करीब 1.9 करोड़ का खर्च हुआ था। बात प्रतिमा की ऊंचाई की करें तो यह 108 फीट यानी 33 मीटर ऊंची है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बसवा स्टैच्यू 

बसवा स्टैच्यू कर्नाटक के बीदर जिले में बना हुआ है। इस स्टैच्यू को पूरी दुनिया में भगवान बसवा की सबसे ऊंची प्रतिमा माना गया है। बात प्रतिमा की ऊंचाई की करें तो यह मूर्ति 108 फीट यानी 33 मीटर ऊंची है। 


PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related News