18 SEPWEDNESDAY2024 2:44:47 AM
Nari

रिश्ता खत्म होने के बाद भी खान फैमिली ने मलाइका का दिया पूरा साथ, अर्जुन के परिवार से क्यों नहीं पहुंचा कोई?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Sep, 2024 07:13 PM
रिश्ता खत्म होने के बाद भी खान फैमिली ने मलाइका का दिया पूरा साथ, अर्जुन के परिवार से क्यों नहीं पहुंचा कोई?

नारी डेस्क:  कहते हैं कि अपने-पराये की पहचान मुश्किल हालातों में ही होती है। सुख में तो हर कोई साथ देता है पर  असली हमदर्द वही होता है जो दुख में आपका साथ नहीं छोड़ता। अरबाज और उनके परिवार ने बता दिया है कि इंसानियत क्या होती है भले ही आज खान परिवार का मलाइका से कोई रिश्ता नहीं लेकिन उनके बुरे वक्त में वह सभी उनके साथ खड़े रहे।

PunjabKesari
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने कल खुदकुशी कर अपने परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया। यह खबर सुनते ही जहां मलाइका का परिवार अपने आप को संभालने की कोशिश कर रहा था वहीं अरबाज खान तुरंत उन्हें हिम्मत जुटाने पहुंच गए। सिर्फ अरबाज हीं नहीं उनके पिता सलीम खान और माता भी मलाइका को सांत्वना देने पहुंचे।

PunjabKesari
सलमान खान को छोड़कर लगभग पूरा खान परिवार मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर देखा गया। इतना ही नहीं अरबाज की दूसरी पत्नी भी इस दुख की घड़ी में अपने आप को रोक नहीं पाई, वह भी अपने पति के साथ ना सिर्फ अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई बल्कि मलाइका के घर भी पहुंची। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका का रिश्ता अब टूट गया है पर वह भी अपना फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटे।

PunjabKesari
इस घटना के बाद से ही अर्जुन सुबह से लेकर रात तक मलाइका के ही साथ थे, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान अर्जुन के परिवार का कोई भी सदस्या नहीं दिखाई दिया। कुछ तस्वीरें और वीडियाे ऐसी भी सामने आई है जिसमें एक तरफ खान परिवार और दूसरी तरफ अर्जुन अकेले खड़े नजर आए। अब लोग इस बात से हैरान हैं कि कपूर परिवार में से कोई भी मलाइका के साथ  खड़ा नहीं दिखाई दिया।

PunjabKesari
भले ही आज अर्जुन और खान परिवार के बीच कुछ भी ठीक नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब बल्कि अर्जुन का सलमान के घर खूब आना-जाना था। क्योंकि उस वक्त वह और अर्पिता एक-दूसरे के करीब आ गए थे। सलमान उस वक्त नाराज हो गए थे जब अर्जुन ने अर्पिता को छोड़ दिया था। अरबाज से अलग होने के बाद सलमान ने अपनी भाई मलाइका से कभी कोई वास्ता नहीं रखा। वह मलाइका से बात नहीं करते और ना ही किसी पार्टी या इवेंट में उनके सामने आते हैं। इस बार भी सलमान कहीं नहीं दिखाई दिए। 

PunjabKesari
वहीं खबरें तो यह भी थी कि बोनी कपूर अपने बेटे के रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। यही कारण हो सकता है कि उन्होंने मलाइका के घर आना सही नहीं समझा। खैर हम तो यही कहेंगे कि भगवान इस मुश्किल हालात में मलाइका और उनके परिवार को हिम्मत दे। 

Related News