25 APRTHURSDAY2024 6:59:22 AM
Nari

गणपति विसर्जन के वक्त ध्यान में रखें ये बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Aug, 2020 06:05 PM
गणपति विसर्जन के वक्त ध्यान में रखें ये बातें

22 अगस्त से गणेश चतुर्थी की त्योहार पूरे भारत में बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में हर कोई बप्पा की भक्ति में डुबा हुआ है। गणपति बप्पा का यह त्योहार पूरे 10 दिन मनाया जाता है। बहुत से लोग बप्पा की मूर्ति को घर लाकर स्थापित करते हैं। बड़ी आस्था व सच्चे मन से उऩकी भक्ति करते हैं। माना जाता है कि इस दिनों में सच्चे  मन से गणपति देवा की भक्ति करने वाले के सभी दुख- कष्ट दूर हो जाते हैं। लोग इन्हें अपने घर पर अपनी इच्छा के अनुसार कुछ दिन रख कर फिर उनका विसर्जन करते हैं। मगर यहां हम आपको बता दें, गणपति बप्पा की मूर्ति को घर पर डेढ़ दिन, तीन दिन, 5 दिन या फिर 10 दिन तक स्थापित करना चाहिए। साथ ही उनका विसर्जन पूरे विधि- विधान के साथ करना चाहिए। गणपति देव की स्थापना के समय जिस तरह कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है ठीर उसी तरह विसर्जन के समय में कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गणेश जी की मूर्ति के विर्सजन के दौरन किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

- सबसे पहले आपको गणपति बप्पा की मूर्ति का जिन दिन विसर्जन करना है। उससे पहले पूरे परिवार के साथ मिवकर उनकी आरती करें।
- आपने जो भी प्रसाद के रूप में बनाया है उसे बप्पा को भोग लगाएं। 
- फिर एक साफ चौकी पर गंगाजल छिड़कर उसपर थोड़े से चावल रखें।
- चावल रखने के बाद चौकी पर पीला, गुलाबी या लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- साथ में सुपारी और ताजे फूल भी रखें। 
- उसके बाद गणपति देवा को स्थापना वाली जगह से उठाकर चौकी पर बिठाए। 
- बप्पा को चौकी पर बिठाते समय जोर-जोर से जैकारे लगाएं। 
- अब बप्पा को फूल, फल, मोदक औऱ अपने सामार्थ्य अनुसार दक्षिणा अर्पित करें। 
- आप जिस भी नदी, तालाब या बाल्टी में बप्पा का विसर्जन करने वाले हो उसकी पहले कपूर जलाकर आरती करें। 
- फिर अपने दोनों हाथों को जोड़कर बप्पा से अपने मंगल की कामना करते हुए विदाई दें। 

विसर्जन करते समय आप इन मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

1. वक्र तुण्डाय हुं

जो लोग परेशानियों व मुसीबतों से घिरे हुए है। उन्हें गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना शुभफलदाई होगा। 

nari,PunjabKesari

2. मेधोल्काय स्वाहा

इससे बुद्धि तेज होगी। ऐसे में खासतौर पर पढ़ने वाले बच्चों को बप्पा के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। 

3. हस्तिपिशचिलिखे स्वाहा

इस मंत्र का जाप करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में घर में अन्न व धन की कभी कमी नहीं होती है। 

4. गं गणपतये नमः

 इस मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में सफलता मिलेगी। 

5. ऊँ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वरवरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

गणपति बप्पा के इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

Related News