02 MAYTHURSDAY2024 7:51:20 PM
Nari

'एक नंबर की लालची करिश्मा, पैसों के लिए की शादी, मेरे पैसों से हो रही ऐश' संजय के आरोप

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 27 Mar, 2021 05:49 PM
'एक नंबर की लालची करिश्मा, पैसों के लिए की शादी, मेरे पैसों से हो रही ऐश' संजय के आरोप

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादीशुदा लाइफ काफी चर्चा में रही। करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा दो बच्चों की मां बनी। शादी के कुछ समय बाद तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में इनका रिश्ता काफी बिगड़ गया। शादी के 11 साल बाद करिश्मा ने संजय से तलाक की अर्जी दे दी लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।

PunjabKesari

संजय कपूर ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि उसने पैसों के लिए शादी की। दरअसल, तलाक के वक्त एक्ट्रेस ने कहा था कि संजय उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। जिसके बाद संजय ने भी दावा किया कि करिश्‍मा कपूर लालची हैं और उन्होंने शादी भी पैसों के लिए की। संजय और करिश्मा के बीच लड़ाई एक तो तलाक और दूसरी बच्चों की कस्टडी के लिए थी।

PunjabKesari

इसके अलावा करिश्मा ने संजय पर आरोप लगाए थे कि वो उनके साथ मारपीट करते थे यही नहीं उन्होंने हनीमून पर करिश्मा को बेचने की कोशिश भी की। वही तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। संजय कपूर के वकील ने उस वक्त कहा था, 'करिश्मा को खार इलाके में संजय कपूर का घर दिया गया है। इसके अलावा संजय कपूर ने बच्‍चों के लिए 14 करोड़ रुपए का बॉन्ड खरीद कर दिया है। सिर्फ इस बॉन्‍ड से हर महीने 10 लाख रुपए का ब्याज बनेगा।'

PunjabKesari

खबरों की माने तो इसी पैसे से करिश्मा अपना खर्च चला रही है। यही नहीं करिश्मा के एक्स पति संजय दोनों बच्चों का खर्च उठाते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि संजय कपूर के परिवार ने शादी पर करिश्मा को जो भी गहने दिए थे, वो सब उन्ही के पास हैं। तलाक के बाद संजय कपूर ने शादी कर ली लेकिन करिश्मा सिंगल रहकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। करिश्मा के बच्चे अपने पापा से आज भी मिलते हैं।

Related News