14 NOVSATURDAY2026 7:39:07 AM
Nari

क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, फैशन में भी छाई Smriti Mandhana, देखें स्टाइलिश लुक्स

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 22 Sep, 2026 05:19 PM
क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, फैशन में भी छाई Smriti Mandhana, देखें स्टाइलिश लुक्स

नारी डेस्क:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी को लेकर खूब चर्चा में हैं। एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ स्मृति ने सिर्फ 45 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से छक्के-चौके लगाने वाली स्मृति मंधाना का फैशन सेंस भी कमाल का है। वह जब भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, फैंस उनके लुक्स की तारीफ करते नजर आते हैं। कभी वह साड़ी में नजर आती हैं, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। तो चलिए, एक नजर डालते हैं स्मृति मंधाना के कुछ ऐसे ही स्टाइलिश लुक्स पर...

व्हाइट कटआउट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

स्मृति का व्हाइट ड्रेस वाला लुक पार्टी या किसी खास इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट लगता है। उन्होंने वी-नेकलाइन वाली कटआउट ड्रेस पहनी है। ड्रेस का ऊपरी हिस्सा स्ट्रेट फिट है, जबकि घुटनों के नीचे से इसमें हल्का फ्लेयर दिया गया है। ड्रेस की कमर के पास बीड्स से की गई हल्की एम्ब्रॉयडरी इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है। व्हाइट कलर के साथ इस डिजाइन ने स्मृति के पूरे लुक को काफी क्लासी और स्टाइलिश बना दिया।

PunjabKesari

ब्लैक साड़ी में एलिगेंट लगीं स्मृति

साड़ी में स्मृति मंधाना का अंदाज हमेशा ही काफी खूबसूरत नजर आता है। ब्लैक साड़ी में उनका यह लुक सिंपल होने के बावजूद काफी रिच लगता है। साड़ी को उन्होंने प्लीटेड पल्लू के साथ कैरी किया है। इस लुक की सबसे खास बात साड़ी पर लगा ब्रोच है, जो पूरे आउटफिट को एक अलग टच देता है। इसके साथ ब्लैक ग्लिटर ब्लाउज कैरी किया गया है। खुले स्ट्रेट बाल और स्टेटमेंट जूलरी ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।

पिंक को-ऑर्ड सेट में फेस्टिव लुक

अगर आप फेस्टिव सीजन के लिए कुछ स्टाइलिश पहनने का सोच रही हैं, तो स्मृति का यह पिंक लुक भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। उन्होंने क्रॉप टॉप के साथ वेलवेट प्लाजो और फ्लोरल डिजाइन वाला फुल-स्लीव श्रग पहना है। श्रग एंकल लेंथ का है और पूरे आउटफिट में एक ही कलर टोन रखा गया है, जिससे यह मोनोक्रोमेटिक लुक दे रहा है। स्मृति ने बालों को बाउंसी स्टाइल में रखा और पोल्की झुमकों के साथ स्टेटमेंट वॉच पहनकर अपना लुक पूरा किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  करीना को कहा ‘बूढ़ी’, तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि एज-शेमिंग करने वालों की बोलती हो गई बंद

सीक्वेंस ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

फोटोशूट के दौरान स्मृति का यह सीक्वेंस ड्रेस वाला लुक भी काफी चर्चा में रहा। ग्लिटर डिटेलिंग वाली इस ड्रेस का सिल्हूट मरमेड स्टाइल का है, जो उनके पूरे लुक को ग्लैमरस बना रहा है। ड्रेस के निचले हिस्से में शियर फैब्रिक की डिटेलिंग है और हल्का ग्लिटर वर्क इसे पार्टी लुक देता है। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग, ग्रीन स्टोन वाली रिंग और ब्रेसलेट पहना है। कर्ली हेयर ने उनके इस लुक को और खूबसूरत बना दिया।

वेलवेट ड्रेस में नजर आया क्लासी अंदाज

स्मृति का वेलवेट ड्रेस वाला यह लुक उनके क्लासी फैशन सेंस को दिखाता है। ड्रेस के बॉटम में स्लिट के साथ प्लीटेड डिटेलिंग दी गई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग जैकेट पहनी है, जिससे पूरा आउटफिट एक ही टोन में नजर आ रहा है। ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर ग्रिड डिजाइन दिया गया है, जबकि ब्रोच इस लुक की खासियत है। वेलवेट फैब्रिक और सिंपल लेकिन अलग डिजाइन की वजह से यह आउटफिट काफी एलिगेंट नजर आता है।

PunjabKesari

क्रिकेट के मैदान से फैशन तक, हर अंदाज में छाती हैं स्मृति

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ उनका स्टाइल भी फैंस को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों पर भी लोगों की नजर रहती है। कभी साड़ी में उनका ट्रेडिशनल और एलिगेंट अंदाज देखने को मिलता है, तो कभी वह वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस नजर आती हैं। एशियन गेम्स 2026 में शानदार पारी और 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के बाद स्मृति एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मैदान पर उनके रिकॉर्ड हों या फैशन के अंदाज, वह दोनों ही जगह अपनी अलग छाप छोड़ती हैं।
 
 
 
 

Related News