01 MAYWEDNESDAY2024 2:09:13 AM
Nari

जान्हवी कपूर ने खोला पर्सनल लाइफ से जुड़ा Secret, बोली - 'मम्मी पापा के डर से...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Aug, 2023 06:24 PM
जान्हवी कपूर ने खोला पर्सनल लाइफ से जुड़ा Secret, बोली - 'मम्मी पापा के डर से...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते भी फैंस से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती हैं। हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने कभी अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक चैट शो में अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा एक राज खोला है। 

शो में बताया पर्सनल लाइफ से जुड़ा सच

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल में अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा राज खोला है। उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ अपने दिल की बात खोली है। शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े राज खोले हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि - 'मेरा पहला सीरियस ब्वॉयफ्रेंड वहीं था छुप-छुप के मिलेंगे, झूठ बोल-बोल के लेकिन अनफॉर्च्यूनेटली ये रिश्ता खत्म हो गया क्योंकि मुझे अपने मम्मी पापा के साथ झूठ बोलना पड़ता था। वो कहते थे कि तुम कभी भी ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाओगी वे इस चीज को लेकर बहुत ही कन्जर्वेटिव थे तब मुझे यह एहसास हुआ कि माता-पिता का अप्रूवल होना और उनके साथ ट्रांसपेरेंसी से सब चीजें कितनी आसान हो जाती हैं। आप लोग अपने फैसलों को लेकर भी कॉन्फिडेंट हो जाते हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

बॉलीवुड ने किया प्यार को इंफ्लुएंस 

इस दौरान जान्हवी ने यह भी माना कि बॉलीवुड ने प्यार पर उनकी उम्मीदों को और भी इंफ्लुएंस किया है जैसे  खिड़की से बाहर देखने में,  बारिश की बूंदों को गिरते हुए देखने में बहुत मजा आता है। 

PunjabKesari

क्या सच में शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है?

जान्हवी कपूर को लेकर इन दिनों यह अफवाहें भी आ रही हैं कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को पिछले महीने पैपराजी ने एक ही कार में अर्जुन की गाड़ी ने निकलते देखा था इसके अलावा भी दोनों कई बार स्पॉट हो चुके हैं। इसके अलावा शिखर बोनी कपूर के साथ भी वेकेशन पर दिखे थे। वहीं जान्हवी के जन्मदिन पर शिखर ने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए साथ में एक दिल बनाया था। 

PunjabKesari

Related News