05 OCTSATURDAY2024 1:56:24 PM
Nari

इस बार करवा चौथ पर लगेगी भद्रा, जानें कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का मुहूर्त?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Oct, 2024 11:50 AM
इस बार करवा चौथ पर लगेगी भद्रा, जानें कब निकलेगा चांद और क्या है पूजा का मुहूर्त?

नारी डेस्क: करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए सबसे बड़े दिनों में से एक है।  हर साल इस दिन महिलाएं अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं।  पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। हालांकि इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

PunjabKesari

21 मिनट तक रहेगा भद्रा

पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की सुबह 4:16 बजे तक चलेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक का रहेगा। इस दिन व्रत का समय सुबह 6:25 बजे से शाम 7:54 बजे तक रहेगा।
पंचांग को आधार पर इस साल करवा चौथ के दिन 21 मिनट तक भद्रा रहने वाला है, जिसका वास स्थान स्वर्ग है

PunjabKesari

इस समय निकलेगा चांद

भद्रा का समय सुबह 6:25 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान पूजा करने से बचना चाहिए। इस साल करवा चौथ का चांद निकलने का समय शाम 07:54 बजे है।  इस समय से आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकती हैं। उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा कर सकती हैं. व्रत के दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा और वरीयान योग होगा।

PunjabKesari
06:25 बजे होगा सूर्योदय

इस साल करवा चौथ का निर्जला व्रत 13 घंटे 29 मिनट तक रखना होगा। उस दिन सूर्योदय 06:25 बजे होगा। उस समय से यह व्रत प्रारंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत रखना शुभ फलदायी माना जाता है।  इस दिन व्रत रखने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा का खास महत्व है।
 

Related News