27 APRSATURDAY2024 7:48:09 AM
Nari

क्या Ankita Gupta संग प्रियंका लेने वाली है 7 फेरे? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कहा- 'ये मार्च है..'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Mar, 2024 04:20 PM
क्या Ankita Gupta संग प्रियंका लेने वाली है 7 फेरे? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कहा- 'ये मार्च है..'

'उड़ारियाँ' सिरियल के हॉट कपल तेजो (प्रियंका चौधरी) और फतेह सिंह (अंकित गुप्ता) रियल लाइफ में भी डेट कर रहे हैं। बिग- बॉस 16 में इस कपल को लोगों का बहुत प्यार मिला। इनका 'प्रियांकित' हैशटैड भी खूब ट्रेंड हुआ था। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। इस खबर पर प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

एक्ट्रेस ने फेरा फैंस की खुशियों पर पानी

जहां कपल के फैंस खुशियां मना रहे थे, वहीं एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी से सब की खुशी पर पानी फेर दिया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'ये मार्च है, लेकिन लगता है कि कुछ पोर्टल का अप्रैल फूल जल्दी आ गया है।'

PunjabKesari

अंकिता प्रियंका का रिश्ता है प्यार के साथ तकरार वाला 

इससे ये साफ हो जाता है कि अंकिता और प्रियंका इस साल के अंत में शादी नहीं कर रहे हैं। लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ है और अक्सर एक साथ कई सारी रील्स शेयर करते हैं। बता दें अंकिता- प्रियंका का रिश्ता दूसरे कपल्स से अलग है। बिग- बॉस 16 में दोनों के बीच तकरार और प्यार दोनों ही देखने को मिली था। जब भी दोनों में झगड़ा होता था तो प्रियंका के बिना अंकिता काफी उदास नजर आते थे। जहां प्रियंका अंकिता के लिए अपनी फीलिंग्स का खुलकर इजहार करती हैं, वहीं अंकित ने हमेशा इससे परहेज किया है। 

अंकित नहीं करते हैं शादी पर विश्वास

बिग- बॉस के बाद अंकित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और प्रियंका अपने रिश्ते को कोई टैग नहीं देना चाहते हैं।नाम तो तब देना होता है जब रिश्ते से दोनों एक ही चीज चाहें। उन्होंने आगे कहा था- 'प्रियंका इमोशनल और पारिवारिक लड़की है। जब वो रिश्ते में आती हैं तो परिवार भी चाहती हैं। लेकिन मैं बहुत अलग हूं। मैं शादी पर विश्वास नहीं करता । जब मैं किसी चीज पर भरोसा नहीं करता और जानता हूं कि भविष्य में क्या होगा कि मैं क्यों जबरदस्ती रिश्ते में पडूंगा।'

Related News