18 JUNTUESDAY2024 12:38:09 PM
Nari

जानें गर्मियों में गुड़ खाने का सही तरीका, इससे नहीं होगा कोई सेहत को नुकसान

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 21 May, 2024 10:50 AM
जानें गर्मियों में गुड़ खाने का सही तरीका, इससे नहीं होगा कोई सेहत को नुकसान

नारी डेस्क: कई लोग खाना खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर गुड़ लेना पसंद करते है। ये जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा ये हमारी सेहत के लिए लाभदायक भी माना जाता है। हालांकि, गर्मियों के मौसम में कम से कम गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, गुड की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में गुड़ का सेवन आपकी शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है, जिसके कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो गुड़ का सेवन गर्मियों में सही भी मानते हैं। अगर आपको गुड़ खाना पसंद है तो गर्मियों में कुछ खास तरीका बताया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए ही  इसका सेवन करना चाहिए। तो चलिए अब उस तरीके के बारे में जानते हैं और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में भी। 

गर्मी में कैसे खाएं गुड़ 

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इससे नकसीर की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर गर्मी में गुड़ का तापमान सामान्य करके खाया जा सकता है। गर्मी में गुड़ खाने के लिए आप रात में एक गिलास पानी में एक टुकड़ा गुड़ मिला लें। सुबह इस पानी को पी लें। ऐसा करने से गुड़ की तासीर सामान्य हो जाती है, ऐसे में इसे गर्मियों में आसानी से लिया जा सकता है।

PunjabKesari

गर्मी में गुड़ खाने के फायदे 

रोगों से राहत

गुड़ का सेवन करने से आपको कई रोगों से राहत मिल सकता है। क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते है। यह खून की कमी और पाचन को भी बेहतर करने मे मदद करता है। 

मजबूत हड्डियों के लिए

हड्डियों की मजबूती के लिए गुड़ का सेवन अवश्य करें। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होती है जो आपके बोनस को मजबूत रखने में मदद करती है। 

PunjabKesari

ग्लोइंग स्किन के लिए रामबाण

साफ व निखरी त्वचा के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते है। यह बॉडी से टॉक्सिन बाहर करता है जिसके कारण आपकी स्किन पर निखार आता है। जिससे आप और भी जवां दिखती है। 

एनीमिया से बचाव

गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। और इस तरह करने से एनीमिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है।

PunjabKesari

बॉडी डिटॉक्स करे 

गुड़ बॉडी डिटॉक्स करने में भी कारगर माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गुड़ एक क्लींजिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। 

Related News