06 DECSATURDAY2025 6:20:40 AM
Nari

इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता की कार का हुआ एक्सीडेंट, बेहद गंभीर हालत में दिखे सिंगर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 May, 2025 12:42 PM
इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता की कार का हुआ एक्सीडेंट, बेहद गंभीर हालत में दिखे सिंगर

नारी डेस्क: इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता गायक पवनदीप राजन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वह कार दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।  गायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनकी हालत काफी खराब नजर आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में पढ़ गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sufiyan Pasha (@sufiyanpasha114)

 

 

जानकारी के मुताबिक  पवनदीप राजन  सोमवार सुबह 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना अहमदाबाद में हुई। हादसे के बारे में अभी और जानकारी का इंतज़ार है, लेकिन वीडियो से पता चलता है कि पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं।

पवनदीप इंडियन आइडल 12 के विजेता बनकर उभरे थे। वह विजेता ट्रॉफी, एक कार और ₹25 लाख का चेक अपने घर ले गए थे। उनका मुकाबला पांच फ़ाइनलिस्ट - अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और शनमुख प्रिया से था। पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं।
 

Related News