26 APRFRIDAY2024 2:46:41 PM
Nari

दिवाली की सफाई में मिल जाएं ये चीजें तो समझ जाएं आपके अच्छे दिन शुरू

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Oct, 2021 09:55 AM
दिवाली की सफाई में मिल जाएं ये चीजें तो समझ जाएं आपके अच्छे दिन शुरू

दिवाली का त्योहार दुनियाभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पावन दिन 4 नवंबर को पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन घर पर देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में लोग इसकी तैयारियां कुछ दिन पहले ही शुरु हो जाती है। बहुत से लोग घरों की सफाई करने के साथ रंगाई-पुताई भी करवाते हैं। घर की सफाई दौरान अक्सर लोगों को कई पुरानी चीजें मिलते हैं। मान्यता है कि इन चीजों में कुछ बेहद ही शुभ होती है। ऐसे में इनका मिलना किस्मत को बदलने का काम करता है।

सफाई में कुछ चीजों का मिलना बेहद शुभ

ज्‍योतिष व वास्तु अनुसार घर की सफाई दौरान कुछ चीजें मिलना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी जिंदगी में खुशियां आने वाली है। ये चीजें जीवन में सुख-समृद्धि का वास होने का इशारा करते हैं।

PunjabKesari

अचानक पैसे मिलना

अक्सर लोग किसी पर्स या जींस में पैसे रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर अचानक से वो पैसे मिलना शुभ माना जाता है। आप इन मिले हुए पैसों को मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी माता की असीम कृपा बरसने लगती है।

शंख या कौड़ी

घर के मंदिर में शंख या कौड़ी रखना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपको सफाई दौरान शंख या कौड़ी मिले तो खुश हो जाएं। ये दोनों ही देवी लक्ष्मी की प्रिय चीजों में से हैं। ऐसे में इनका मिलना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

PunjabKesari

पुराने चावल मिलना

अक्सर किचन में भी कुछ चीजें हम रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपको सफाई दौरान चावल मिले तो खुश हो जाएं। ये भाग्य चमकने‌ के ओर इशारा करता है। साथ ही इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

मोरपंख या बांसुरी

घर की सफाई दौरान अचानक से मोरपंख या बांसुरी मिलना शुभ माना जाता है। यह भगवान जी की कृपा मिलने के शुभ संकेत है। मान्यता है ये जीवन में कुछ अच्छा होने का इशारा करते हैं।

PunjabKesari

कोरा लाल कपड़ा मिलना

अक्सर लोग कपड़ों को भी रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में दिवाली की सफाई दौरान कोरा लाल कपड़ा मिलना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये जिंदगी में सुनहरा समय शुरू होने की ओर इशारा करता है।

Related News